scriptपाकिस्तानी कलाकारों को लेकर ओम पुरी बोले, पाक से बदला लें कलाकारों से नहीं | Film Gandhigiri actor Om Puri speaks on Pakistan actors over the issue of Uri attack | Patrika News

पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर ओम पुरी बोले, पाक से बदला लें कलाकारों से नहीं

locationलखनऊPublished: Sep 26, 2016 05:17:00 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

क्टर ओमपुरी का कहना है कि भारत को उड़ी हमले का जवाब पाकिस्तान को जरूर देना चाहिए लेकिन वहां के कलाकारों  से नफरत नहीं करना चाहिए। शनिवार को शिवसेना ने पाक कलाकारों पर पाबंदी लगाने की बात कही थी।

om puri

om puri

लखनऊ. एक्टर ओमपुरी का कहना है कि भारत को उड़ी हमले का जवाब पाकिस्तान को जरूर देना चाहिए लेकिन वहां के कलाकारों से नफरत नहीं करना चाहिए। शनिवार को महाराष्ट्र में मनसे ने पाक कलाकारों पर पाबंदी लगाने की बात कही थी। फिल्म गांधीगीरी के प्रमोशन के लिए राजधानी के एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे ओमपुरी ने पाक हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक भारत आतंकी हमलों को झेलता रहेगा। अब वक्त आ गया कि पाक को कड़ा जवाब दिया। फिल्म गांधीगीरी में ओम पुरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गांधी जी के मूल्यों का महत्व बताया गया है।

करीब एक साल पहले लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में शूट हुई यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। भारत के साथ श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और अमेरिका में भी फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया। फिल्म में ओम पुरी के अलावा संजय मिश्रा, मेघना हल्दर और मुकेश तिवारी भी हैं।

om puri


कहानी का सारांश


आज के भ्रष्टाचारी युग में गांधीजी के मूल्यों का क्या महत्त्व हैं? क्या उनकी कोई भी महत्ता शेष हैं? क्या कोई भी अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इन मूल्यों को अपनाकर एक शांतिपूर्ण जीवन जी सकता हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब फिल्म गांधीगिरी में ढूंढे जा सकते हैं। राय साहेब (ओमपुरी) गांधीजी के सिद्धान्तों में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। उनके पिताजी ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी। भारत लौटने के बाद राय साहेब चार अलग -अलग लोगों से मिलते हैं, जिन्होंने विभिन्न परिस्थितियों के चलते अपने जीवन में गलत मार्ग का चुनाव किया। राय साहेब के उन चारो लोगों को आज के समय में गांधीजी के मूल्यों की महत्ता का एहसास करने के प्रयत्नों को फिल्म बहुत ही खूबसूरती से दर्शाती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो