scriptउत्तर प्रदेश में शुरू हुआ कोहरे का कोहराम, कई फ्लाइटें हुई लेट | flights delayed due to fog News in hindi | Patrika News

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ कोहरे का कोहराम, कई फ्लाइटें हुई लेट

locationलखनऊPublished: Nov 30, 2016 11:57:00 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

उत्तर प्रदेश में मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई

lucknow

lucknow

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बुधवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। हमीरपुर, उन्नाव व लखनऊ में कोहरा छाया हुआ था। सुबह वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बच्चों को ठंड में सिकुड़ते हुए स्कूल जाना पड़ा। वहीं दिल्ली-मुम्बई की तर्ज पर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर कैट 3-B ILS और रनवे विजिबिलिटी रेंज से लैस होने के बाद भी कोहरे की समस्या से निजात नहीं मिल पाया है। एयरपोर्ट पर इस नई तकनीकी के बाद कोहरे में 50 मीटर की रेज पर भी विमान टेक-ऑफ और लैंडिग के दावे किये जा रहे थे। लेकिन ठण्ड शुरू होते ही इन उपकरणों ने भी काम करना बंद कर दिया है। जिसके चलते दिल्ली से लखनऊ फ्लाइट भी प्रभावित हुई। यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। जिसकी वजह से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा काटा। जिसके बाद डायरेक्टर पीके श्रीवास्तव ने यात्रियों की सुरक्षा का इंतजाम किया।

lucknow

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकलेगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह छाया कोहरा छटने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में कोहरे की धुंध और भी चढ़ेगी।

lucknow

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो