scriptलखनऊ की महिलाएं करेंगी दो करोड़ का श्रृंगार | Karwa Chauth 2016 women expend two million on makeup | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ की महिलाएं करेंगी दो करोड़ का श्रृंगार

व्यापारियों के अनुसार करवाचौथ के लिए रोजाना करीब मेहंदी का तीन करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है। वहीं मार्केट में जो ब्रांडेड पैकेट पिछली बार जो 7,100 रुपए में था वह 11,000 रुपए का हो गया है।

लखनऊOct 18, 2016 / 07:42 pm

Ashish Pandey

Karwa Chauth

Karwa Chauth

लखनऊ. करवा चौथ बुधवार को है। पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखा जाता है। बाजार सज गए हैं। मंगलवार देर रात तक खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। मेहंदी, ब्यूटी पार्लर्स और जूलरी की दुकान पर काफी रौनक देगी गई। पंडित अशोक कुमार पांडे के अनुसार इस बार 19 अक्टूबर रात 8:27 बजे पर चंद्र उदय होगा। उस समय मृगषिरा नक्षत्र मनोकामना पूर्ति करने वाला नक्षत्र रहेगा। 

राजधानी में करवाचौथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार भी सज कर तैयार हो गए हैं। डिजायनर कपड़ों और करवा के साथ ही मेहंदी का बाजार भी खूब फल-फूल रहा है। अनुमान के अनुसार इस करवाचौथ पर राजधानी की महिलाएं अपने श्रृंगार पर दस करोड़ रुपए खर्च करेंगी। राजधानी के लगभग एक हजार ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड सैलून व ब्यूटी पार्लर समेत लोकल मार्केट में मेहंदी लगवाने का काम जोरों पर है। व्यापारियों के अनुसार करवाचौथ के लिए रोजाना करीब मेहंदी का तीन करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है। वहीं मार्केट में जो ब्रांडेड पैकेट पिछली बार जो 7,100 रुपए में था वह 11,000 रुपए का हो गया है। लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कैलाश पिपलानी ने बताया कि षहर में एक हजार से अधिक सलून-ब्यूटी पार्लर संचालित हैं। वहीं करवाचैथ पर हजरतगंज, अमीनाबाद, गोलमार्केट, आलमबाग, निशातगंज, चैक, गोमतीनगर समेत बड़े बाजारों में एक हजार से ज्यादा मेहंदी लगाने वालों ने अपने स्टॉल लगा रखे हैं। तीन चार दिन पहले ब्रांडेड सैलून का 10 से 50 हजार रुपए का कारोबार हो रहा है। 

पायल डिमांड में

करवा पर किए जाने वाले सोलह श्रृंगार में राजकोट की बिछिया और पायल की काफी मांग है। इनका दाम तीन से बाइस हजार रुपए तक है। चौक सराफा बाजार के प्रवक्ता आदीश जैन के अनुसार डेढ़ महीने में सोने-चांदी के दामों में आई कमी और आकर्षक डिजाइनों के चलते ग्राहक सराफा बाजार की ओर आकर्षित हो रहा है। राजकोट के मंगलसूत्र सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं। एक लाख का मयूर मंगल सूत्र लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके अलावा और भी कई गहने लोगों को पसंद आ रहे हैं। 

2,54000 का करवा आकर्षण का केंद्र

सराफा बाजार में 2 लाख 54 हजार रुपए का सोने का करवा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं चांदी के करवों की भी बहार है। इसकी कीमत पचास हजार रुपए तक है। चौक के सर्राफ व्यवसायी हरेंद्र जायसवाल ने बताया कि कोलापुर के सबसे भारी करवे हैं। वहीं मीडियम रेंज में बनारस के करवे काफी पसंद किए जा रहे हैं। सबसे सस्ती रेंज के लखनऊ मेड करवे भी बाजार में काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं मल्टीकलर डेकोरेटेड चांदी के करवों की भी काफी डिमांड है। बाजार में मिट्टी के 30 रुपए के करवे भी बिक रहे हैं। मेहंदी आर्टिस्ट हीना ने बताया कि अक्सर महिलाएं 500 से 1000 रुपए तक वाली मेहंदी लगावाती हैं, लेकिन जिन दुल्हनों का पहला करवा है वे बड़े ब्राइडल पैकेज चुनती हैं। इसमें 7,100 से 11,000 रुपए के पैकेज में चांद देखती दुल्हन, श्रृंगार करती महिला और दुल्हन को पानी पिलाता दुल्हा जैसे डिजाइन बनाते हैं। इस बार ये स्टाइल ट्रेंड में हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं बाजार में मेहंदी के और भी रेड हैं जो कम रेंज में हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो