scriptकैसी हैं आप बता देगी आपकी लिपस्टिक, जानिए क्या है तरीका? | lipstick shape related to your personality | Patrika News

कैसी हैं आप बता देगी आपकी लिपस्टिक, जानिए क्या है तरीका?

Published: Oct 29, 2015 04:06:00 pm

Submitted by:

sangita chaturvedi

आप लिपस्टिक हमेशा लगाती हैं, लेकिन कभी आपने
अपनी लिपस्टिक के टिप को गौर से देखा है? असल में यह भी आपके व्यक्तित्व के
बहुत से राज खोलती है।


आप लिपस्टिक हमेशा लगाती हैं, लेकिन कभी आपने अपनी लिपस्टिक के टिप को गौर से देखा है? असल में यह भी आपके व्यक्तित्व के बहुत से राज खोलती है।


Rounded Tip to a Point
इसका मतलब है कि आपका व्यक्तित्व ध्रुवीय है। लोग या तो आपको बहुत ज्यादा चाहते हैं या फिर आपको हद दर्जे तक नापसंद करते हैं। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इस बात से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। आप विचार साहसपूर्वक प्रकट करती हैं। अगर आपके किसी परिचित को किसी भी प्रकार की जरूरत होती है तो आप मदद करने वाली पहली व्यक्ति होती हैं।

Beauty Experiments




और पढ़ें- ये देसी नुस्खे हैं कमाल के, गायब हो जाएगा कोहनियों का कालापन


Rounded smooth tip
आपका लिविंग रूम आपका घर का सबसे पसंदीदा हिस्सा होता है। आप इसे सजा कर रखना चाहती हैं। आपको मेहमानों के सामने घर बिखरा होने की वजह से शर्मिंदा होना बिल्कुल पसंद नहीं है। परिवार की देखभाल आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन आप अपनी हॉबीज जैसे संगीत, लेखन और चित्रकला को वक्त देना पसंद करती हैं।


flat top
लोग अपनी जान-पहचान के दायरे में आपको सबसे चतुर मानते हैं और हो सकता है कि वे सही भी हों। आप फुर्तीली हैं, समझदार हैं और मजाकिया भी। इस वजह से हर कोई आपको चाहता है। जो लोग आपसे सहमत नहीं होते, उनसे बहस किए बगैर नहीं रहतीं। इसीलिए आपको चाहने वाले थोड़ा परेशान हो जाते हैं।

lips


slant close to original shape
बचपन से ही आपको नियम-कायदे तोडऩा नापसंद था और आज भी आप उतनी ही अनुशासित हैं। कोई भी जब आपकी भावनाओं को चोट पहुंचाता है तो आप बेहद दुखी हो जाती हैं। वहीं, दूसरों से सहानुभूति रखने की भावना की वजह से आपको समाज, दफ्तर, परिवार में सभी बहुत चाहते हैं और आपकी इज्जत करते हैं।


sharp angled sides

आप बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं। आपकी खूबसूरती और स्मार्टनेस से आपके दोस्तों को जलन तक हो सकती हैं। छुट्टियों पर बाहर जाने पर आप कुछ रोमांचक करना पसंद करती हैं। लोग आपको अक्सर घमंडी समझ लेते हैं, लेकिन आप जानती हैं कि आप क्या हैं और आपको अपने गुणों पर गर्व है।


ombre lips 2

sharp diagonal tip

आपकी तरफ कोई भी आसानी से आकर्षित हो जाता है। आप नेचुरल लीडर हैं। पार्टी भले ही आप दें या किसी और की में जाएं, आकर्षण का केंद्र आप ही रहती हैं। अपने आस-पास के लोगों को आप खूब हंसाती हैं। आपकी चीजों की जानने की इच्छा कई बार लोगों को परेशान भी कर सकती है, लेकिन परिवार और दोस्तों की जिंदगी का आप अहम हिस्सा होती हैं।


sharp curved top
बचपन में आपको बहुत प्यार मिला था और आज बड़े होने पर भी मिल रहा है। लिहाजा आपके पास भी देने के लिए बहुत सारा प्यार है और आपको लोगों की मदद करना पसंद है। आप बहुत ही रचनात्मक हैं, लेकिन कई बार आप अपने आप पर बहुत दबाव डाल लेती हैं। आपको पालतू जानवर खासकर कुत्ते बहुत पसंद होते हैं, क्योंकि वे भी आपकी तरह वफादार होते हैं।

ombre lips 4


flat top concave
कोई भी काम आपने शुरू किया है तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं, भले ही उस काम को पूरा करने में कितनी ही मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े। आप बहुत जिज्ञासु हैं और सवाल पूछने या खतरा मोल लेने से कभी नहीं डरतीं। आपके इसी गुण के कारण आप कॅरियर, समाज या अन्य किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ती जाती हैं।



ombre lips 5


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो