scriptकिसान की गला दबाकर हत्या, मोबाइल व पर्स लूटकर पुल के नीचे लाश फेंक गए हत्यारे | Murder of farmer in madiyaon | Patrika News
लखनऊ

किसान की गला दबाकर हत्या, मोबाइल व पर्स लूटकर पुल के नीचे लाश फेंक गए हत्यारे

पुलिस के अनुसार शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। संभवता उसकी हत्या गले दबा कर की गयी है।

लखनऊOct 17, 2016 / 09:27 am

Sudhir Kumar

Madiyaon murder

Madiyaon murder

लखनऊ. राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुये किसान की हत्या कर दी गयी। उसके शव को हत्यारे मड़ियांव थाने से कूछ ही दूरी पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बने पुल के नीचे फेंक कर चले गये। जब शव से बदबू आने लगी। तो वहां से गुजर रहे लोगों ने पास में जाकर देखा तो वहां पुरूष का शव देखकर उनके होश उड़ गये। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के अनुसार शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। संभवता उसकी हत्या गले दबा कर की गयी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पोट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

-जानकारी के अनुसार, बाराबंकी थाना क्षेत्र के अमौली कला निवासी विजय कुमार अवस्थी (40) किसानी का काम करता था।
-वह करीब एक हफ्ते पहले जानकीपुरम के सेक्टर-एफ में अपने मामा एसएस शुक्ला का मकान पर आया था।
-यह मकान र्निमाणाधीन है। जिसकी वह यहां पर रहकर देखभाल कर रहा था।
-मृतक विजय के बड़े भाई राजकुमार अवस्थी ने बताया कि वह बीती 14 अक्टूबर को गांव जाने के लिये जानकीपुरम स्थित मकान से निकला था।


-इसके बाद से जब वह शुक्रवार की देर घर नहीं पहुचां। तो उसकी खोजबीन की गयी।
-उसके मोबाईल पर फोन मिलाया गया। जो नेटवर्क क्षेत्र के बाहर था।
-किसी अनहोनी की आशंका के चलते शानिवार को भी उसकी कई जगह तलाश की गयी।
-लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद रविवार की सुबह जानकीपुरम थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी।
-वहीं, शाम को उसका शव मड़ियांव थाना क्षेत्र में इंजीनियंरिग कॉलेज के पास बने पुल के नीचे झाड़ियों में मिला। शव दो दिन पुराना था।


-सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने उसकी छानबीन की तो उसका पर्स व मोबाईल गायब मिला।
-पुलिस को आशंका है किसान की हत्या करने वाले ही उसके मोबाईल को ले गये होंगे।
-पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले है। उसके गर्दन पर कसाव के निशान थे।
-आशंका है की किसी विवाद के दौरान उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो