script51 शक्तिपीठ में नवरात्र उत्सव एक अक्टूबर से  | Navratra to start from 1st October in 51 Shakitipeeth's | Patrika News

51 शक्तिपीठ में नवरात्र उत्सव एक अक्टूबर से 

locationलखनऊPublished: Sep 30, 2016 11:17:00 am

Submitted by:

Ritesh Singh

1100 कन्याओं का पूजन होगा इस शक्ति पीठ में 

Navratri

Navratri

लखनऊ,नन्दना बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ स्थल पर शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन एक से 10 अक्टूबर तक किया जायेगा। आशीष सेवा यज्ञ न्यास के अध्यक्ष रघुराज दीक्षित व प्रवक्ता अजय अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एक अक्टूबर को सुबह नौ बजे कलश पूजन से होगा। उसके बाद में शोड्षोपचार विधि द्वारा पिण्डी पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद शाम को भजन कीर्तन होगा। यह क्रम पूरे नवरात्र तक चलेगा। 

उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को प्रथम देवी शैलपुत्री, दो और तीन अक्टूबर को द्वितीय देवी ब्रम्हचारिणी, चार अक्टूबर तृतीय चंद्रघंटा, पांच अक्टूबर को चतुर्थ देवी कुशमांडा, छह अक्टूबर को पंचम देवी स्कंद माता, सात अक्टूबर को षष्ट्म देवी कात्यायनी, आठ अक्टूबर को सप्तम् देवी कालरात्रि, नौ अक्टूबर को आष्टम् देवी महागौरी, 10 अक्टूबर को नवम् देवी सिद्धिदात्री की आराधनी होगी। प्रवक्ता अजय अरोड़ा ने बताया कि हर दिन माता का अलग शृंगार होगा। अन्तिम दिन 10 अक्टूबर को 1100 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सुबह 11 बजे से होगा। 

उसके बाद भण्डारा होगा। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को भजन संध्या और सप्तमी को मां का फूलों से श्रंगार होगा। रामलीला पांच को रू मुंशी राम सनेही सिंह स्मृति रामलीला समिति की ओर से एक दिवसीय रामलीला का मंचन नवरात्र की पंचमी के दिन पांच अक्टूबर को 51 शक्तिपीठ नन्दना बक्शी तालाब में किया जायेगा। जिसकी तैयारियां तेजी से शुरु हो गई हैं। संयोजक भानू सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन हरदोई के कलाकारों द्वारा रात आठ बजे किया जायेगा। रामलीला मंचन के साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक नाटक भी मंचित किये जायेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो