scriptशर्मनाक! मां ने भतीजी को बना दिया बेटे की हवस का शिकार | sister rape by brother in naupada mumbai | Patrika News

शर्मनाक! मां ने भतीजी को बना दिया बेटे की हवस का शिकार

Published: Dec 01, 2015 10:10:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

मुंबई के नवापाड़ा से एक ऐसी खबर आई है जिसने भाई और बहन के रिश्‍ते को शर्मसार कर दिया है। यहां पर एक महिला ने अपनी भतीजी को ही अपने बेटे का हवस का शिकार बना डाला।

मुंबई के नवापाड़ा से एक ऐसी खबर आई है जिसने भाई और बहन के रिश्‍ते को शर्मसार कर दिया है। यहां पर एक महिला ने अपनी भतीजी को ही अपने बेटे का हवस का शिकार बना डाला।

रिपोर्ट के अनुसार, 31 साल की शकीरा बानो अपने दो बेटों के साथ मुंबई के नवापाड़ा में रहती थी। उसका भाई जो नागपुर में रहता है, उसने अपनी बेटी को अच्‍छी शिक्षा दिलाने के लिए उसे शकीरा के पास भेज दिया। शकीरा का बेटा राशिद अपने मामा की लड़की को चाहने लगा, लेकिन जब उसने उसके सा‍मने यह बात रखी तो उसने मना कर दिया।

भतीजी को कमरे में दिया धक्का
इसके बाद शकीरा ने अपने भाई के पास राशिद और उसकी लड़की की शादी का प्रपोजल भेजा, लेकिन लड़की के घरवालों ने इससे साफ इंकार करते हुए उसे वापस नागपुर बुला लिया। लेकिन शकीरा ने अपने भाई को मनाकर लड़की को अपने पास बुला लिया। अपनी बेइज्‍जती का बदला लेने के लिए उसने अपनी भतीजी को धक्‍का देकर अपने बेटे के कमरे में भेज दिया, जहां उसने उस मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।

रेप की पुष्टि
लड़की किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर पुलिस के पास जा पहुंची और मामले को बताया। पुलिस ने लड़की की जांच कराई, जिसमें रेप की साफ पुष्टि हो गई। पुलिस ने शकीरा और उसके बेटे राशिद पर मामला दर्ज करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो