scriptयूपी में कांग्रेस ने चला ट्रम्प कार्ड प्रियंका गांधी करेगी प्रचार ! देखें वीडियो | Priyanka Gandhi will campaign for Congress political party for UP Assembly Election 2017. Watch Now Video | Patrika News
लखनऊ

यूपी में कांग्रेस ने चला ट्रम्प कार्ड प्रियंका गांधी करेगी प्रचार ! देखें वीडियो

कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित का मानना है कि उत्तर प्रदेश में राहुल के अभियान से प्रियंका के जुड़ने से कांग्रेस की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

लखनऊOct 25, 2016 / 03:45 pm

आशीष चौहान

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

उत्तर प्रदेश के यादव परिवार में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस अपना ट्रम्प कार्ड खेलने को तैयार है। लंबे समय से प्रदेश में कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को बड़ी भूमिका में लाने की मांग करते रहे हैं। अब उनके सक्रिय राजनीति में आने को मौन सहमति मिल गई है। अभी तक प्रियंका मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्रों में ही प्रचार करने तक सीमित रही हैं। कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित का मानना है कि प्रियंका का यूपी में शिरकत करना पार्टी के लिए किसी चमत्कार जैसा ही होगा। कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित का मानना है कि उत्तर प्रदेश में राहुल के अभियान से प्रियंका के जुड़ने से कांग्रेस की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। अगर प्रियंका सक्रिय भागीदारी करने का फैसला लेती हैं तो यह पार्टी के लिए चमत्कार जैसा काम करेगा। प्रियंका ने यूपी चुनाव प्रचार के लिए अपनी सहमति दे दी है। चुनावी तारीखें घोषित होने के बाद उनका कार्यक्रम तय होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो