मुलायम के करीबी नेता के बेटे व आयशा टाकिया के पति को फोन पर मिली धकमी, कहा बम से उड़ा दूंगा..
लखनऊ. सपा संरक्षक
मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी को एक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए हिंदू संगठन से जान से मारने की धमकियां मिली हैै। आपको बता दें कि फरहान की शादी बॉलीवुड की ‘वॉन्टेड’ गर्ल कहीं जाने वाली अभिनेत्री आशिया टाकिया से साल 2009 में हुई थी। इन दोनों का एक तीन-वर्षीय बेटा भी है।
फरहान ने धमकी मिलने के बाद इसकी लिखित शिकायत मुंबई पुलिस से कर दी है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि फोन करने वाले ने कहा है कि एक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा। फोन करने वाले ने बताया है कि वह हिंदू सेना से संबंध रखता है। उनकी फैमिली सेना के निशाने पर है और वे उन्हें मार डालेंगे।
एफआईआर के मुताबिक हिंदू सेना ने फरहान की कार, घर और दफ्तर में बम प्लॉंट कर उन्हें खत्म करने की बात कही है। फरहान के पिता और सपा से पूर्व सांसद अबू आसिम आजमी को भी धमकिया मिलीं है। मामले की गंभीरता को समझते हुए मुंबई पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
2009 में शादी करने से पहले फरहान और आयशा कई साल तक रिलेशनशिप में थे। फरहान मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो वहीं आयशा के पिता हिंदू हैं। आयशा की मां एक एंग्लो इंडियन थीं। फरहान कई साल से पिता की तरह ही रेस्टोरेंट का व्यवसाय करते हैं।