scriptनहीं सुलझी MSY-AY गुत्थी तो एक दूसरे के ही वोट काटेंगे सपा प्रत्याशी | SP candidates to fight against each other in UP elections 2017 | Patrika News

नहीं सुलझी MSY-AY गुत्थी तो एक दूसरे के ही वोट काटेंगे सपा प्रत्याशी

locationलखनऊPublished: Jan 08, 2017 12:16:00 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

सीएम अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह खेमे के बीच चल रही लड़ाई
खत्म होती नहीं दिखाई रही है।जानकारों की मानें तो दोनों  गुट अगर अलग-अलग
चुनाव लड़े तो एक दूसरे के वोट ही काटेंगे।

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. सीएम अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह खेमे के बीच चल रही लड़ाई खत्म होती नहीं दिखाई रही है।जानकारों की मानें तो दोनों गुट अगर अलग-अलग चुनाव लड़े तो एक दूसरे के वोट ही काटेंगे। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों में भी यह असजंमस है कि कैसे मतदाताओं का सामना किया जाएगा।

सीएम अखिलेश यादव ने अब तक 235 प्रत्याशियों की तो सपा मुखिया ने 393 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें से कई प्रत्याशी दोनों की सूची में है, उन्हें यह नहीं समझ आ रहा कि वो किस तरफ जाएं। साथ ही जो प्रत्याशी दोनों की सूची में अलग हैं, वो नहीं समझ पा रहे कि कैसे चुनाव लड़ें। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने जो अलग-अलग सूची जारी की है। उसमें करीब 150 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो दोनों की सूची में हैं। अब इन प्रत्याशियों के सामने यह चुनौती है कि वो किस गुट की तरफ जाएं।

सीएम अखिलेश और मुलायम की सूचियों में 48 ऐसे प्रत्याशी हैं, जो अलग-अलग हैं। जिन सीटों पर दोनों गुटों ने अलग प्रत्याशी उतारे हैं, वहां प्रत्याशियों की दिक्कत है कि कार्यकर्ता किसके साथ होगा। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश गुट सोमवार तक प्रत्याशियों की अगली सूची जारी की जा सकती है। अभी तक सीएम अखिलेश की तरफ से 225 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं।

सपा मुखिया के आवास पर हुई बैठक में शिवपाल, नारद राय, ओम प्रकाश सिंह, अंबिका चौधरी भी पहुंचे। वहीं सपा के महासचिव अमर सिंह दिल्ली चले गए। अंबिका ने बैठक के बाद कहा कि सुलह का रास्ता निकल आएगा। जल्दी ही सभी लोग साथ नजर आएंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव रविवार को भी दिल्ली जाएंगे और वहां आयोग से समय मांगकर अपना पक्ष रखेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो