scriptभारत में Note Ban का दर्द बताएंगी यूपी की ये चार कहानियां  | UP's some tragtic stories from Narendra Modi Note Ban Stratagy | Patrika News

भारत में Note Ban का दर्द बताएंगी यूपी की ये चार कहानियां 

locationलखनऊPublished: Nov 15, 2016 10:20:00 am

500 व 1000 रूपए के नोट बंद होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा

note ban

note ban

लखनऊ। 500 और 1000 के नोट बंद होने से हर जगह आपाधापी मची हुई है। जगह बैंको में ATM में लाइन लगी हुई है। लोगों के काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानियां शादी वाले घरों की में देखने की मिली। वहीं किसानों पर भी इसका बुरा असर देखने को मिला। पैसे की कमी से कई मजबूर लोगों नें जान भी दे दी। ऐसी ही कुछ कहानियां हम आपके सपने पेश करने जा रहे हैं-

21 सौ में बिका 2000 का नोट 

500 व 1000 रूपए के नोट बंद होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसका फायदा कुछ जालसाज लोगों ने जरूर उठाया है। मामला सीतापुर का है जहां एक जालसाज ने लोगों की मजबूरी का फ़ायदा उठा कर 2000 का नोट 21 सौ में बेचा। थाना मानपुर के ग्राम बेलवा बहादुरपुर निवासी मोनिस ने रविवार की ग्राम स्योढ़ा के राजकुमार को 21 सौ रूपए देकर 2000 का नया नोट खरीदा था। इसके बाद इसकी पूरी जानकारी कर मोनिस ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद यह किसी व्यक्ति के द्वारा एसडीएम के व्हाटसअप पर डाल दिया गया। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद दोषी को कोर्ट में पेश के जल भिजवा दिया गया 


नोट बदलवाने आई डॉक्टर को पकड़ा 

लखनऊ के चौक पुलिस ने पुराणी करेंसी बदलवाने आई साहनपुर की सबीना नाज को देर शाम शिया पीजी कॉलेज के पास पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 29 लाख 90 हज़ार रूपए बरामद किये हैं। इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी गई है। पुलिस ने इसका खुलास करते हुए बताया की एक ब्रोकर ने सबीना से 25 फ़ीसदी कमीशन पर नोट बदलने का सौदा किया था। 


महिला पर लाइन तोड़कर घुसने का आरोप 

जालौन जनपद के रेढर थाना क्षेत्र के खसीस की रहने वाली रंजना राव पंजाब नेशनल बैंक की खंडेराव गेट शाखा में नोट बदलने के लिए लाइन में लगी थी। आरोप है कि वह लाइन तोड़कर आगे जा रही थी तभी पुलिसकर्मी ने उसे रोका। इस पर विवाद हो गया और महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में सिपाही अनिल कुमार की शिकायत पर महिला के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। 



नहीं बदला नोट तो किसान ने दी जान
 
एक किसान जिसके घर में उसकी बेटी की शादी थी, घर में खुशियां थी लेकिन 500 व 1000 की नोट बंदी ने इस घर की खुशियां छीन लीं। बुलंदशहर के अहमदगढ़ के किसान देशराज की बेटी की 4 दिसम्बर को शादी थी शादी की तैयारियों के बीच ही नोट बंदी का फैसला सुना दिया गया। जिससे किसान ने नोट बदलवाने का फैसला लिया। लेकिन वह नोट नहीं बदलवा पाया और हताश होकर अपनी जान दे दी। 


 

 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो