scriptगोली लगने से घायल संघ नेता जगदीश गगनेजा का निधन | Punjab RSS leader Jagdish Gagneja dead | Patrika News

गोली लगने से घायल संघ नेता जगदीश गगनेजा का निधन

locationलुधियानाPublished: Sep 22, 2016 01:32:00 pm

गोली का शिकार होकर घायल हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता जगदीश
गगनेजा का डीएमसी अस्पताल
में निधन

Punjab RSS leader Jagdish Gagneja dead

Punjab RSS leader Jagdish Gagneja

चंडीगढ़। अज्ञात बंदूकधारियों की गोली का शिकार होकर घायल हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता जगदीश गगनेजा का बृहस्पतिवार की सुबह पंजाब के लुधियाना स्थिति डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। गगनेजा पिछले करीब दो माह से अस्पताल में उपचाराधीन थे।

जालंधर के व्यस्ततम ज्योति चौक इलाके में 6 अगस्त की रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंजाब प्रांत के सह सरसंघचालक को कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत नाजुक होने के चलते डी.एम.सी.लुधियाना ले जाया गया। घटना के समय गगनेजा को तीन गोलियां लगी थी।
 
सूत्रों की मानें तो उनकी सेहत में सुधार भी आया लेकिन पिछले एक सप्ताह से गुर्दे के संक्रमण के अनियंत्रित होने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। गत रात्रि ही डाक्टरों ने उनके परिवार को संकेत दे दिए थे। आज सुबह 9.10 पर उन्होंनेे अंतिम सांस ली।

पंजाब सरकार ने सौंपी थी सीबीआई जांच
गगनेजा पर हुए हमले के मामले में पंजाब पुलिस को जब सुराग नहीं लगा तो भाजपा व संघ के दबाव के चलते करीब 37 दिन बाद पंजाब सरकार ने गगनेजा पर हुए हमले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई की ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो