scriptखुटौना थानाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप | accused of sexual abuse on the inspector | Patrika News

खुटौना थानाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप

locationमधुबनीPublished: Oct 19, 2016 08:13:00 pm

खुटौना थानाध्यक्ष मो. जमील अख्तर पर यौन शोषण का आरोप लगा है…

jharkhand police, police, jharkhand

jharkhand police, police, jharkhand

मधुबनी। खुटौना थानाध्यक्ष मो. जमील अख्तर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। एसपी मधुबनी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। आरोप लगाने वाली महिला थानाध्यक्ष की दूसरी पत्नी है। पीडि़ता ने न्याय के लिए एसपी समेत अन्य वरीय अधिकारियों से गुहार लगाई है। मामले में एसपी दीपक कुमार बरनवाल ने फुलपरास डीएसपी उमेश्वर चौधरी से जांच रिपोर्ट मांगी है।

पीडि़ता का कहना है कि थानाध्यक्ष ने यौन शोषण के बाद निकाह किया। फिर एक लाख की मांग करते हुए मारपीट कर भगा दिया। पीडि़ता लखनौर थाना के लौफा गांव की है। पीडि़ता ने आवेदन में लिखा है कि वर्ष 2012-13 में मो. जमील अख्तर मधेपुर थाने में पदस्थापित थे। वह बराबर लौफा आते थे। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो