scriptदहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, जलाया शव | Married murdered by his laws for dowry. | Patrika News

दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, जलाया शव

locationमधुबनीPublished: Mar 29, 2015 04:14:00 pm

मधेपुर थाना के बाथ गांव में बुधवार रात दहेज लोभियों ने एक विवाहित को मौत के घाट उतार दिया। साक्ष्य छिपाने के लिए विवाहिता के शव को भी जलाने का प्रयास किया।

case on dowry murder

dowry murder

मधुबनी। जिले के मधेपुर थाना के बाथ गांव में बुधवार रात दहेज लोभियों ने एक विवाहित को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं इन लोभियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए विवाहिता के शव को भी जलाने का प्रयास किया। विवाहिता का अधजला शव पुलिस ने बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने लखनौर थाने में बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पिता ने मृतका के पति शिवेश ठाकुर पर व्यापार करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया।

पिता ने बताया कि उनकी बेटी को सदैव रुपए के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। अब उसकी हत्या कर दी गई है। आपको बता दे कि विवाहिता को एक छह माह का पुत्र भी था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो