scriptमुंगिया देवी हत्या काण्ड में आरोपी सास-बहू छापेमारी में गिरफ्तार | mungiya Devi murder case accused Mother and daughter arrested in raids | Patrika News

मुंगिया देवी हत्या काण्ड में आरोपी सास-बहू छापेमारी में गिरफ्तार

locationमधुबनीPublished: Oct 22, 2016 01:49:00 pm

थाना अध्यक्ष पंकज आनन्द ने गुप्त सूचना पर महिला पुलिस बल के सहयोग से शुक्रवार को छापेमारी कर घर से ही गिरफ्तार किया।

arrest

arrest

मधुबनी। लदनियां में बेलाही पंचायत में मुंगिया देवी हत्या काण्ड की आरोपी फूलो देवी व उनकी पुत्रवधु निर्मला देवी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष पंकज आनन्द ने गुप्त सूचना पर महिला पुलिस बल के सहयोग से शुक्रवार को छापेमारी कर घर से ही गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को महिलाएं पुलिस के अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। सनद हो कि गिरफ्तार आरोपी फूलो देवी पंचायत समिति सदस्य राजलाल पासवान की पत्नी व निर्मला देवी उनकी पुत्रवधु है। जानकारी के अनुसार 29 सितम्बर की सुबह के करीब आठ बजे सड़क पर पुआल फैलाने के सवाल पर हीरालाल पासवान व पंसस राजलाल पासवान की पत्नी के बीच मारपीट हुई थी।

इस मारपीट में हीरालाल पासवान की पत्नी मृतका मुंगिया देवी बूरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे लदनियां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच भेज दिया गया। जहां एक अक्टूबर की शाम
उन्होंने इलाज के दौड़ान दम तोड़ दिया।

मृतका की पति मजदूरी करने बाहर चले जाने से उनकी पुत्री प्रेमता कुमारी ने अपनी माता की हत्या कर देने के आरोप में थाना में केस दर्ज करवाया। केस में पंसस राजलाल पासवान समेत 6 लोगों को नामजद किया गया। थाना अध्यक्ष ने महिला पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को छापेमारी कर उनके घर से ही इस हत्या काण्ड की आरोपी फूलो देवी व उनकी पुत्रवधु निर्मला देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो