scriptछेड़छाड़ का विरोध, बदमाश ने छात्रा को पीटा | goons beat girl becouse protest abuse | Patrika News

छेड़छाड़ का विरोध, बदमाश ने छात्रा को पीटा

locationभोपालPublished: Jul 06, 2015 01:06:00 am

– स्कीम-78 का मामला, कोचिंग से घर लौट रही थी छात्रा

patrika shor

patrika shor

इंदौर. कोचिंग से लौटते समय छात्रा का रास्ता रोककर बदमाश ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो बदमाश ने सरेराह उससे मारपीट की और भाग निकला। वह अकसर छात्रा को कोचिंग से आते-जाते परेशान करता है।

घटना स्कीम 78 स्थित चिन्मय आश्रम के पास की है। शनिवार दोपहर 3 बजे छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। रास्ते में उसे सुनील जैन निवासी स्कीम 78 ने रोका व छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा नजरअंदाज कर आगे बढ़ी तो उसने हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने हाथ छुड़ाते हुए इसका विरोध किया। फटकार से नाराज सुनील ने सरेराह छात्रा से मारपीट शुरू कर दी। छात्रा ने मदद के लिए शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। यह देख सुनील भाग निकला। शाम को छात्रा परिजन के साथ लसूडिय़ा थाने पहुंची। पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट व धमकाने का केस दर्ज किया है। उस पर पहले के चार-पांच केस दर्ज हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की थी। एक वारंट में फरार होने पर सुनील को कोर्ट ने जेल भेज दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो