scriptधोनी-विराट की कमाई करोड़ों, इस क्रिकेटर को मिलते हैं 50 हजार रुपए | Indian Cricketers Salaries | Patrika News
भोपाल

धोनी-विराट की कमाई करोड़ों, इस क्रिकेटर को मिलते हैं 50 हजार रुपए

किसी देश के क्रिकेटर सालभर में जितना पैसा कमा पाते हैं, उतने तो चंद मिनटों में इंडिया टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी कमाते हैं। 

भोपालMar 26, 2016 / 04:25 pm

Manish Gite

Indian Cricketers Salaries

Indian Cricketers Salaries


सीहोर/भोपाल। 29 वर्षीय मुनीस अंसारी भारतीय हैं, लेकिन वे ओमान टीम की ओर से खेलते हैं। आयरलैंड के खिलाफ ओमान की जीत के पीछे अंसारी का बड़ा योगदान माना जाता है। मुनीस इन दिनों सीहोर स्थित अपने घर कुछ पल बिताने आए थे।

धोनी 10 मिनट में कमाते हैं 8 लाख, मुनीस सालभर में 
सुपर इनसाइटकी की रिपोर्ट हाल ही में जारी हुई है। इसमें उल्लेख किया गया है कि धोनी और विराट Indian प्रीमियर लीग में प्रत्येक दस मिनट में करीब आठ लाख रुपए कमाते हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटरों की तुलना में ओमान के क्रिकेटर सालभर नौकरी करने के बाद भी इतना पैसा नहीं कमा पाते हैं।

एक साल में कमाते हैं धोनी 50 करोड़
अन्य क्रिकेटरों की कमाई पर गौर किया जाए तो फोर्ब्स ने एक ऐसी सूची जारी की है, जिसमें बताया गया है कि सचिन तेंडुलकर की सालाना कमाई 39 करोड़, युवराज की 27 करोड़, राहुल द्रविड़ 24 करोड़ और सौरव गांगुली 17 करोड़ रुपए है। फोर्ब्स ने यह भी बताया कि धोनी एक साल में एक करोड़ डालर तक कमाते हैं।

विदेश में बस गए अंसारी
सीहोर एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध हुए Munis Ansari भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो विदेश जाकर बस गए। अंसारी के अलावा और भी खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट की दुनिया में हाथ आजमाना चाहते हैं। जिन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिलता वे अन्य देशों की टीम में शामिल होने के प्रयास करते हैं।


50 हजार की तन्ख्वाह है मुनीस की
ओमान के क्रिकेटर्स की कमाई indian क्रिकेटरों से काफी पीछे है। यह खिलाड़ी एक माह में ज्यादा से ज्यादा 50 हजार रुपए तक ही कमा पाते हैं। यह रुपए कंपनी में नौकरी करने के मिलते हैं। जबकि वहां खिलाड़ियों को खेलने के रुपए अलग से नहीं मिलते हैं। वहां नौकरी देने वाली कंपनी ही क्रिकेट क्लब का संचालन करती है। 

एक कंपनी में एग्जीक्यूटिव हैं अंसारी
ओमान की एक बड़ी कंपनी कई असफल खिलाड़ियों को प्रमोट करती है। इसी कंपनी में अंसारी भी एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी कर रहे हैं। वहां वे एक दिन तीन घंटे की ही नौकरी करते हैं। बाकी समय वे ओमान देश की तरफ से प्रेक्टिस करते हैं। ओमान की टीम में 5 खिलाड़ी भारतीय हैं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो