scriptगुस्से में किससे बोली महिलाएं: कॉलोनी अवैध हैं तो शहर में बन कैसे गई..? | Napa president vipin gaur Flutter Women of Brijdham Colony citiy of khargone | Patrika News

गुस्से में किससे बोली महिलाएं: कॉलोनी अवैध हैं तो शहर में बन कैसे गई..?

locationखरगोनPublished: Jul 21, 2017 12:45:00 pm

सीएमओ नहीं मिले तो नपाध्यक्ष को बृजधाम कॉलोनी की महिलाओं ने बताई परेशानीकॉलोनाइजरों पर गुमराह करने का आरोप, शाम को कृष्णधाम कॉलोनी की महिलाएं पहुंची नपा

Napa president  vipin gaur Flutter Women of Brijdh

Napa president vipin gaur Flutter Women of Brijdham Colony citiy of khargone

खरगोन. शहर के जैतापुर क्षेत्र की बृजधाम कॉलोनी की महिलाएं अपनी परेशानी लेकर लगातार सरकारी द?तरों के चक्कर काट रही हैं। बुधवार को महिलाएं सीएमओ से कार्रवाई की जानकारी लेने नगरपालिका पहुंची। यहां सीएमओ नहीं मिले, तो नपाध्यक्ष विपिन गौर को समस्या बताई। कॉलोनी मनीषा गुप्ता, रीना जायसवाल, ललिता सोनी, वृंदा जोशी, आशा जमरे आदि ने बताया कई सालों से हम लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही हैं। हमारे साथ सौतेला व्यवहार हो रहा हैं। हमें बिजली मिली न पानी, सफाईकर्मी भी नहीं आते। नगरपालिका आने पर कोई जवाब नहीं देता। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनाइजर तपन महाजन की कॉलोनी में कांट्रेक्टर दिनेश यादव ने हमें मकान दिलाया।पैसे तो पूरे लिए, लेकिन सुविधाएं नहीं दी। बिजली, पानी, ड्रेनेज, सड़क और अन्य सुविधा देने की बात हुईथी। अब अपनी बात से मुकर रहे हैं। हम अस्थाईकनेक्शन का बिजली बिल चुकाते-चुकाते थक गए हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर हमारी कॉलोनी अवैध हैं, तो इसका निर्माण कैसे हो गया? अफसरों ने इसके बनने से पहले ध्यान क्यों नहीं दिया। जिसने यह अवैध निर्माण किया, उन पर कार्रवाई होना चाहिए। आम लोगों को ही परेशान किया जाता हैं। यहां आक्रोशित महिलाओं ने नपाध्यक्ष के समक्ष सवालों की झड़ी लगा दी।

 आधा ‘अवैध शहर अफसरों ने मूंदी आंखे

बीते कईसालों से नगरपालिका के अफसर व जनप्रतिनिधि आंख मूंद कर बैठे हैं। इधर कॉलोनाजरों ने नई कॉलोनियों बसाकर आधा अवैध शहर बना दिया। नगरपालिका में दर्ज कॉलोनियों के आंकड़े यही स्थिति बयां कर रही हैं। लोक निर्माण शाखा के अनुसार शहर में 29 वैध और 6 5 अवैध कॉलोनियां हैं। इन कॉलोनियों में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा नहीं मिल रही हैं। रहवासियों को मूलभुत सुविधाओं के लिए सरकारी द?तरों के चक्कर काटना पड़ रहे हैं।


कृष्णाधाम के लोगों ने भी मोर्चा खोला

बृजधाम कॉलोनी के बाद शाम करीब पांच बजे शहर के बिस्टान रोड की कृष्णाधाम कॉलोनी के लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया। रहवासी नपाध्यक्ष से चर्चा करने नगरपालिका पहुंचें। कला वास्कले, कुसुम चौहान, मंजू चौहान, आरती गंगराड़े, कोकिला कोचले, कमला चौहान ने बताया कि कॉलोनी में रोड, नाली और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हैं। बारिश में कीचड़ पसरा हैं। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा हैं। गंदगी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। घरों में अस्थाई बिजली कनेक्शन होने से भारी-भरकम बिल आ रहे हैं। नपाध्यक्ष ने जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।


-94 कुल कॉलोनी शहर में
– 6 5 अवैध कॉलोनी
– 29 वैध कॉलोनी
-1200 के लगभग घर इन कॉलोनियों में



कार्रवाई करेंगे –

-बृजधाम कॉलोनी के लोगों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अवैध कॉलोनी की जानकारी जुटा रहे हैं। नियम विरूद्ध निर्माण कर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विपिन गौर, अध्यक्ष नगरपालिका खरगोन।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो