scriptजेट एयरवेज के विमान का टायर निकला, सभी यात्री सुरक्षित | Tyre of Jet plane out, all passengers are safe | Patrika News

जेट एयरवेज के विमान का टायर निकला, सभी यात्री सुरक्षित

locationभोपालPublished: Apr 13, 2015 06:25:00 pm

दिल्ली से खजुराहो आ रहा जेट एयरवेज का यात्री विमान उस समय एक बड़े हादसे से बच गया जब प्लेन लैंड होते ही रनवे से टकराकर उछला और उसका एक पहिया अलग हो गया।

jet airways

jet airways

खजुराहो। दिल्ली से खजुराहो आ रहा जेट एयरवेज का यात्री विमान 9w2423 उस समय एक बड़े हादसे से बच गया जब प्लेन लैंड होते ही रनवे से टकराकर उछला और उसका एक पहिया अलग हो गया। एकाएक हुई इस हादसे से प्लेन में सभी यात्री बुरी तरह घबरा गए। खुशनसीबी से पहिया निकलने के बाद भी प्लेन सकुशल उतर गया और सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्लेन में सफर कर रहे एक यात्री वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही प्लेन लैंड हुआ वैसे ही दो तीन बार जोरों से उछला और एक तरफ झुक गया। श्री चौहान ने इस हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें भी हमें उपलब्ध कराई हैं। खजुराहो विमानतल पर बात करने पर भी इस घटना की पुष्टि हुई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के दफ्तर से बताया गया कि वर्तमान में सभी अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी शनिवार की रात को जेट और एयर इंडिया के विमानों को मौसम की वजह से परेशानी आई थी। वर्तमान में मध्यप्रदेश और अन्य क्षेत्रों में मौसम खराब है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो