scriptतबादला होकर दुर्ग जा रहे आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौत | chhattisgarh news: mahasamund Constable died in road accident | Patrika News

तबादला होकर दुर्ग जा रहे आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौत

locationमहासमुंदPublished: Jul 11, 2017 08:05:00 pm

जिले से स्थानांतरण होकर दुर्ग जा रहे एक आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई

Road accident

Road accident

महासमुंद. जिले से स्थानांतरण होकर दुर्ग जा रहे एक आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके मौत पर महासमुंद पुलिस ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जाता है कि आरक्षक विवेक एस पिल्लै खल्लारी थाने में पदस्थ थे। उनका हाल ही में दुर्ग स्थानांतरण हुआ था। जिले से कार्यमुक्त होकर वे 7 जुलाई को दुर्ग जा रहे थे कि सड़क हादसे में घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वह सूचना आदेश के अनुसार महासमुंद से दुर्ग जा रहे थे तभी अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक विवेक एस पिल्लै को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरक्षक के मौत को लेकर कुछ भी बयान नहीं दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो