scriptतेज रफ्तार महापौर की कार पलटी, डॉक्टरों ने कहा बाल-बाल बची जान | dhamtari: High speed mayor car overturned, Narrowly survived life | Patrika News

तेज रफ्तार महापौर की कार पलटी, डॉक्टरों ने कहा बाल-बाल बची जान

locationमहासमुंदPublished: Dec 05, 2016 11:10:00 pm

महापौर नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल से मिलकर वापस अपनी कार से लौट रही थी कि रात करीब 10.45 बजे  रायपुर के निकट धरसींवा-देवरी के बीच सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई

accident

accident

धमतरी. महापौर अर्चना चौबे, पार्षद अनीता सोनकर समेत तीन अन्य लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। रविवार की रात को जैसे ही यह खबर मिली शहर में हड़कंप मच गया। उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए केबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा नागरिक रायपुर स्थित नारायणा अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार घायल सभी लोग खतरे से बाहर है।

बताया गया है कि महापौर अर्चना चौबे, पार्षद अनीता सोनकर, अशोक सिन्हा, हेमंत बंजारे, नील पटेल समेत अन्य लोग बिलासपुर में धमतरी समेत पांच अन्य नगर निगमों को एलईडी लाइट से चकमक करने की योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। महापौर नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल से मिलकर वापस अपनी कार से लौट रही थी कि रात करीब 10.45 बजे रायपुर के निकट धरसींवा-देवरी के बीच सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी डिजाइर कार विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार तवेरा से भीड़ गई। इस घटना में महापौर अर्चना चौबे के सिर एवं कमर में चोट आई है। इसी तरह पार्षद अनीता सोनकर का एक पैर फ्रेक्चर हो गया। वाहन में सवार महिला आरक्षक संतोषी नागरची को काफी गंभीर चोट आई है। उनके दोनों पैर में फ्रेक्चर हो गया है। इसी तरह पार्षद नील पटेल की पुत्री तथा चालक जर्नादन गौतम को भी चोट आई है। सभी घायलों को नारायणा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया हैं। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तत्काल अस्पताल पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर ने डाक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

कुशलक्षेम पूछने दिनभर लगा रहा तांता
उधर, इस घटना की खबर मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। महापौर एवं पार्षद के परिजन तथा सभापति राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, पार्षद दमयंती गजेंद्र, निलेश भारद्वाज, कमलेश्वरी निषाद, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा समेत अन्य लोग रात को ही अस्पताल पहुंच गए। ऐसी जानकारी मिली है कि वे सभी खतरे से बाहर है। यहां के नागरिकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो