scriptबसना गैंगरेप: फरार मुख्य आरोपी निकला BJP नेता का बेटा, पुलिस ने किया अरेस्ट | Mahasamund: BJP leader's son was accused of Basna Gangrape case, police arrested | Patrika News

बसना गैंगरेप: फरार मुख्य आरोपी निकला BJP नेता का बेटा, पुलिस ने किया अरेस्ट

locationमहासमुंदPublished: Oct 17, 2016 02:27:00 pm

बसना गैंगरेप मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। 

Gangrape

Gangrape

महासमुंद. बसना गैंगरेप मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरीद अली खान पिता रसीद अली (25) और देवेंद्र चौधरी पिता खेमराज चौधरी (23) पहले ही पकड़े जा चुके हैं। गैंगरेप मामले के तूल पकडऩे के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी का नाम बसना निवासी प्रिंस सलूजा (24) बताया है। प्रिंस भाजपा मंडल के नेता जसविंदर सिंह जस्सी का बेटा है।

मामले के तूल पकडऩे के बाद सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और बसना पुलिस की कई टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने संभावित स्थानों पर दबिश दी। वहीं मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी अचानक एक कार आती दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर वापस मुडऩे लगी। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया और मुख्य आरोपी प्रिंस सलूजा को देवरी के पास सलडीह मोड़ पर दबोच लिया।

सामूहिक बलात्कार की पुष्टि
मेडिकल रिपोर्ट में पीडि़ता से सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा की महिला डॉक्टर पी. किरण ने पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें पीडि़ता के शरीर या प्राइवेट पार्ट में किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई है। महासमुंद एसपी नेहा चंपावत का कहना था कि बलात्कार की वीडियो क्लिपिंग वाली बात झूठ है। फिलहाल घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है। 

गैंगरेप को लेकर सियासत शुरू
महिला से सामूहिक दुराचार का मामला सामने के आने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पिरदा पहुंचकर पीडि़ता और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मामले में भाजपा नेता के बेटे का नाम आने के बाद सरकार उसे बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, कांग्रेस एेसा होने नहीं देगी। कुछ समय बाद गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भी पीडि़ता के घर जाकर न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीडि़ता को नियमानुसार अधिक से अधिक मुआवजा भी दिलाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, कि दोषी चाहे भाजपा का हो अथवा कांग्रेस का उसे बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम बोले, दोषी को नहीं बख्शा जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है। उन्होंने इसे विकृत मानसिकता का परिणाम बताते हुए कहा कि कोई भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को एेसा दंड मिलना चाहिए जो दूसरे के लिए सबक बने।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो