scriptमहासमुंद: ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 9 कर्मचारी झुलसे, 1 की मौत | Mahasamund: Major fire broke out in the oil factory, 9 employees scorched | Patrika News

महासमुंद: ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 9 कर्मचारी झुलसे, 1 की मौत

locationमहासमुंदPublished: Oct 27, 2016 12:59:00 pm

सरायपाली थाना क्षेत्र में एक आयल फैक्ट्री में गुरुवार की दरम्यिानी रात आग लग जाने से करीब नौ कर्मचारी झुलस गए हैं। जिसमें 5 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। 

Major fire broke out in the oil factory

9 employees scorched

महासमुंद. सरायपाली थाना क्षेत्र में एक आयल फैक्ट्री में गुरुवार की दरम्यिानी रात आग लग जाने से करीब नौ कर्मचारी झुलस गए हैं। जिसमें 5 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है, इनमें के मौत की खबर आ रही है। हालांकि, अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल सका।

fire in oil factory
























जानकारी के अनुसार रायपुर-सम्बलपुर मार्ग पर नगर से 2 किलोमीटर दूर राजकृष्ण ऑयल इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री के परिसर में कर्मचारियों के आवास भी हैं। अचानक रात साढ़े 12 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। धमाके व धुंए के गुबार के साथ आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर लोगों के चीखने और चिल्लाने की आवाजें गूंज रही थी। 

major fire in oil factory
























सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची और करीब दो घंटे के बाद प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य शुरु किया। आसपास के ग्रामीण भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े वे किसी तरह बाल्टी में पानी लेकर आग को काबू में करने का प्रयास किए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 
major fire in factory
























वहां परिसर में भगदड़ की स्थिति बनी हुई रही। फैक्ट्री की मशीनें जलकर राख हो गईं। वहां खड़े वाहन भी जल गए। इस घटना के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी रही है। मौके पर कई थाने की पुलिस और जिले भर के एंबुलेंस की तैनाती कर दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो