scriptएम्लॉइज के बीच निरंकुश लीडर बनने से बचें | Avoid being autocratic leader among employees | Patrika News

एम्लॉइज के बीच निरंकुश लीडर बनने से बचें

Published: Jun 24, 2015 12:41:00 pm

निरंकुश लीडर सबकी राय ठुकराकर अपना फैसला सुनाता है, लेकिन सफलता के लिए जरूरी है कि सबकी बात सुनी जाए

angry boss

angry boss

किसी भी कंपनी में लीडर का पद काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कई बार पावर मिलने से लीडर्स निरंकुश हो जाते हैं। इससे एम्प्लॉइज निराश हो जाते हैं और कंपनी को नुक सान होता है। जानते हैं कि लीडर कैसे निरंकुश होने से बच सकते हैं-

सबसे लें राय
हर सीईओ के पास एक शानदार टीम होती है। उससे जरूरी राय ली जा सकती है। निरंकुश लीडर सबकी राय को ठुकराकर अपना फैसला सुनाता है, लेकिन सफलता के लिए जरूरी है कि टीम लीडर सबकी बात सुनकर फैसला ले। अगर आपके आइडिया में कोई कमी होगी तो टीम उसे सुधार सकती है। सबको साथ में लेकर चलने से कभी नुक सान नहीं होता।

सबकी रूचियों पर ध्यान दें

निरंकुश लीडर किसी की बात पर ध्यान नहीं देता, जबकि अच्छा लीडर एजेंडे के अनुरूप ही काम करता है। अच्छा लीडर सबकी रूचियों का ध्यान रखता है। वह कंपनी के फायदे की बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देता है। इसके बाद वह अपने बारे में सोचता है। इससे उसकी साख में इजाफा होता है।

टीम की ग्रोथ पर जोर
अगर आपको अपने एम्प्लॉइज की इच्छाओं के बारे में जानकारी नहीं है तो वे आपको निरंकुश समझेंगे। अच्छा लीडर अपने साथियों से निरंतर संवाद करता है और उनकी कॅरियर ग्रोथ पर पूरी निगाह रखता है। ज्यादातर लोग कही गई बातों की बजाय लीडर के किए गए कार्यो पर विश्वास करते हैं।

आइडियाज को सराहें
निरंकुश लीडर उस व्यक्ति से असुरक्षित महसूस करता है, जो नए आइडिया देता है। इसके बजाय बेहतरीन लीडर हमेशा नए आइडियाज की सराहना करता है। अगर कोई व्यक्ति अच्छे आइडिया देता है, तो लीडर उसको पहचान दिलाने की कोशिश करता है। अच्छा लीडर कभी भी बेहतरीन आइडिया को दबाने का प्रयास नहीं करता। इसके बजाय वह आइडियाज में सुधार करता है और उन्हें कंपनी के हित में जल्द से जल्द अप्लाई करने की कोशिश करता है।

लीडरशिप क्वालिटी सुधारें
निरंकुश लीडर नई चीजें सीखने की कोशिश नहीं करता। इसके बजाय अच्छा लीडर एनालिटिक स्किल्स को सुधारने की कोशिश करता है। उसके अंदर लोगों की बातों को सुनने का धैर्य होता है। अच्छे लीडर को निर्णय इतनी चतुराई से लेने चाहिए कि कोई भी उन पर सवाल न खड़ा कर सके। आपको एक रोल मॉडल की तरह व्यवहार करना चाहिए। इस तरह लोग आपसे हमेशा प्रभावित रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो