scriptगणित में शीर्ष पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला का निधन | First woman to win top prize in maths, dies at 40 | Patrika News

गणित में शीर्ष पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला का निधन

Published: Jul 16, 2017 04:38:00 pm

कैंसर से चार साल तक जूझने के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया

Mariam Mirzakhani

Mariam Mirzakhani

वाशिंगटन। गणित में फील्ड मेडल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला मरियम मिर्जाखानी का 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ईरान की रहने वाली मरियम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक थीं। कैंसर से चार साल तक जूझने के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया। मरियम के दोस्त व ईरान के रहने वाले नासा के वैज्ञानिक फिरौज नादेरी ने ट्विटर पर मरियम के निधन पर शोक जताया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज एक रोशनी बुझ गई। इससे मैं बहुत आहत हूं। वह बहुत जल्दी बहुत दूर चली गईं। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भी मरियम के निधन पर दुख जताया। ‘गणित के नोबेल पुरस्कार’ के रूप में प्रसिद्ध फील्ड मेडल 1936 से दिया जा रहा है।

इसे 40 वर्ष तक की आयु के चार गणितज्ञों को हर चार साल के बाद दिया जाता है। 2014 में इस पुरस्कार को जीतने वाली मरियम विश्व की पहली महिला व ईरान की पहली शख्स थीं। उन्हें कॉम्प्लेक्स जियोमेट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो