scriptक्या आप में आत्मविश्वास की कमी है ?  तो पढ़े ये जरूरी बातें  | How can you boost your confidence level, read here | Patrika News

क्या आप में आत्मविश्वास की कमी है ?  तो पढ़े ये जरूरी बातें 

Published: Aug 15, 2015 12:11:00 am

आत्मविश्वास एक ऎसा शब्द है जिससे दुनिया फतह की जा सकती है।

boost your confidence

boost your confidence

जयपुर। आत्मविश्वास एक ऎसा शब्द है जिससे दुनिया फतह की जा सकती है। असंभव से लगने वाले काम भी आत्मविश्वास की बदौलत संभव हो जाते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पहले हम अपने अंदर बैठे डर को निकालें। क्योंकि यही डर आपमें आत्मविश्वास को पनपने नहीं देता। नीचे कुछ बातें हैं जिनसे आप आत्मविश्वासी बन सकते हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अब सोचने समझने के लिए बहुत कम मौके मिलते हैं। इसलिए जल्द से जल्द सही फैसले लेने की क्षमता विकसित करें। जब आप गंभीर फैसले लेने लगेंगे तो वहीं से आप में आत्मविश्वास आना भी शुरू हो जाएगा।

हर व्यक्ति अपना एक कंफर्ट जोन बनाता है, जिसमें वह आराम से अपना काम करता रहता है। ऎसे व्यक्ति को अगर कोई नया काम सौंप दिया जाए तो वे घबरा जाते हैं और करने से मना कर देते हैं। इसलिए हमेशा चुनौतियां को स्वीकार करना सीखें और आगे बढ़ें। जैसे ही आप कुछ नया करना शुरू करेंगे आपके अंदर आत्मविश्वास दिखने लगेगा। हर दिन अपने लिए ऎसा समय निकालें जिसमें आप खुद के बारे में सोचते हों। जैसे कि आप क्या पाना चाहते हैं? भविष्य के क्या प्लान हैं? अगर आपको नए मौके मिलेंगे तो उसके लिए तैयार हैं या नहीं। ये कुछ ऎसी बातें हैं जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेंगी। जब आप सोचेंगे तो पाएंगे कि आप खुद के बारे में कितना कम जानते हैं।

कुछ लोग ऎसे होते हैं जो हमेशा अपनी क्षमता से ज्यादा काम करते हैं। वहीं, कुछ लोग क्षमता के अनुसार भी नहीं कर पाते। अगर आपको कुछ नए प्रोजेक्ट ऑफिस में करने को मिले हैं तो यह न सोचें कि आप से नहीं होगा। नकारात्मक विचार हमेशा आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं इसलिए खुद में विश्वास करके चुनौती भरे कामों को भी किया जा सकता है। अगर आपने ऎसे लोगों को अपना दोस्त बनाया हुआ है जिनमें कुछ काम करने की क्षमता ही नहीं है तो ऎसे दोस्तों से दूर रहें। ऎसे लोगों से मिलना शुरू करें जो आपको अपने कामों से प्रभावित करने वाले हों।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो