scriptसेल्फ हेल्प – कुछ सवालों के जवाब से जानें क्या कुछ अलग कर पाते हैं आप? | Self Help- Learn what some of the questions you will find something different? | Patrika News

सेल्फ हेल्प – कुछ सवालों के जवाब से जानें क्या कुछ अलग कर पाते हैं आप?

Published: Jul 04, 2016 11:59:00 pm

नीचे दिए सवालों से जानिए कि आप अपने जीवन में कुछ अलग कर पाते हैं या तय परिपाटी पर चलकर ही सारा समय गुजार देते हैं?

Self Help

Self Help

जयपुर। वर्कप्लेस हो या आम जीवन… निश्चितता हर कोई चाहता है। यही वजह है कि सब लोग नई चीजों की दिशा में प्रयास नहीं कर पाते। उनकी अप्रोच यह रहती है कि चीजें जैसी चली आ रही हैं, उन्हें वैसे ही चलते रहने दिया जाए। ऐसी अप्रोच इस वजह से होती है क्योंकि उनमें चीजों में नयापन लाने के लिए जोखिम उठाने की क्षमता विकसित नहीं हुई होती। उन्हें लगता रहता है कि नया करने के चक्कर में कहीं, जो हाथ में है, वह भी चला गया तो मुश्किल हो जाएगी।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका उद्देश्य पूर्ण क्षमताओं को हासिल करना होता है। इस सोच के साथ वे नए-नए प्रयास करते जाते हैं और नए-नए लक्ष्य पूरे करते जाते हैं। कुछ अलग कर पाने के लिए जरूरी है कि आप खुद को उससे जुड़ा जोखिम उठाने के लिए तैयार रखें। इसके अभाव में आप कभी कुछ नया नहीं कर सकते। नीचे दिए सवालों से जानिए कि आप अपने जीवन में कुछ अलग कर पाते हैं या तय परिपाटी पर चलकर ही सारा समय गुजार देते हैं?
1.अपनी टीम में किसी काम की जिम्मेदारी आप कब लेते हैं?
(अ) लेते ही नहीं
(ब) जब टीम लीडर कहे तब
(स) अक्सर आगे बढ़कर जिम्मेदारी ले लेते हैं
(द) दूसरों पर डाल देते हैं
2. आपके टीम लीडर ने आपको एक ऐसा काम दिया है, जिसमें किसी दूसरे फील्ड की भी थोड़ी जानाकारी जरूरी है। करेंगे?
(अ) हां, नया सीख भी जाएंगे
(ब) नहीं, मेरे फील्ड का हो काम
(स) कोशिश जरूर करेंगे
(द) ले लेंगे पर करेंगे नहीं
3.टीम लीडर की ओर से सौंपे गए काम को किस तरीके से करते हैं?
(अ) पुराने तय तरीके से
(ब) पुराने तरीके में नयापन लाकर
(स) पूरी तरह नए तरीके से
(द) दोनों तरीकों से दिखाएंगे
1. (अ) 1 (ब) 3 (स) 5(द) 0
2. (अ) 5 (ब) 1 (स) 3 (द) 0
3. (अ) 1 (ब) 3 (स) 0 (द) 5
अंक- 9-15- आप अक्सर नई चीजों को आगे बढ़कर स्वीकार करते हैं। यही आपकी ग्रोथ का माध्यम है।
5 से 9- कई बार आप नई चीजों से बचने की कोशिश करते हैं।
5 से कम- नएपन के अभाव में अवसर भी कम होते हैं। इसलिए नएपन से डरिए मत। इसे स्वीकार करिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो