scriptसक्सेसफुल बिजनेसमैन से लें सफलता की सीख | Tips for success from successful businessman | Patrika News

सक्सेसफुल बिजनेसमैन से लें सफलता की सीख

Published: Mar 23, 2015 11:21:00 am

करियर में सफलता के लिए आपको नई जिम्मेदारियां लेने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए

आज के दौर में सफल होने के लिए आप किसी पर भी निर्भर नहीं रह सकते। आपको अपना करियर खुद डिजाइन करना होगा। इसके लिए यह पता होना जरूरी है कि किन खूबियों की बदौलत सफलता मिल सकती है। जानते हैं इन खूबियों के बारे में-

भविष्य को पहचानें
अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस कहते हैं कि आपको दुनिया पर हमेशा नजर रखनी होगी और पता करना होगा कि यह किस तरफ जा रही है। अगर आप दुनिया के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो आपको अपने जीवन में सफलता जरूर मिलेगी। इसके लिए आपको लगातार अपडेट रहने की कोशिश करनी चाहिए।

अनिश्चितता के साथ जीना सीखें
इन्फोसिस के सीईओ विशाल सिक्का कहते हैं कि अनिश्चितता से घबराकर कई इंसान नए कदम उठाना बंद कर देते हैं। सफलता पाने वाला व्यक्ति कभी भी अनिश्चितता से नहीं घबराता। करियर में सफलता के लिए आपको नई जिम्मेदारियां लेने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इससे आपको अनुभव मिलता है जो भविष्य में काफी काम आता है। अनिश्चितता को स्वीकार करते ही दुनिया बदल जाती है।

खुद का विश्लेषण करें
स्नैपडील के सह-संस्थापक कुणाल बहल कहते हैं कि आप अपने जीवन के निर्माता खुद हैं। इसलिए खुद से सवाल करें कि आप क्या करना चाहते हैं और किस काम में बेस्ट हैं। अगर आपको खुद की खूबियों के बारे में पता लग जाता है तो सफल होने में देर नहीं लगती। इसलिए पहले खुद को पहचानने का प्रयास करें।

नया सीखते रहें
फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग मंदारिन भाषा तेजी से बोल लेते हैं। मार्क कहते हैं कि दुनिया तेजी से बदल रही है। इसलिए आपको अपने अंदर नई खूबियां पैदा करनी चाहिए। इसके लिए आपको नई चीजें सीखने के प्रति उत्सुक रहना चाहिए। नई चीजें सीखने से आपके आत्मविश्वास में भी काफी इजाफा होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो