scriptबिल गेट्स नहीं अब ये बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान | Now This man becomes worlds rechest person | Patrika News

बिल गेट्स नहीं अब ये बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान

Published: Jul 28, 2017 11:04:00 am

Submitted by:

manish ranjan

बिल गेट्स अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे। उनकी जगह अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस ने ले ली है।

Amazon

Amazon

नई दिल्ली. बिल गेट्स अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहें। उनकी जगह अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस ने ले ली है। दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स रिटेलर अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़कर यह ताज हासिल किया। दरअसल अमेजन के स्टॉक्स में लगभग 2.5 फीसदी की तेजी के चलते उनकी वेल्थ में इजाफा हुआ।

दौलत में हुआ 2.5 अरब डॉलर का इजाफा

अमेजन के अच्छे तिमाही नतीजों की उम्मीदों से अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में कंपनी के स्टॉक्स लगभग 1.3 फीसदी की तेजी से खुले। इससे ट्रेडिंग के शुरुआती घंटों में बिजोस 90.9 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर हो गए और बिल गेट्स की दौलत 90.7 अरब डॉलर रह गई। वहीं एक दिन पहले यानी 26 जुलाई को उनकी दौलत क्रमशः 89.8 अरब डॉलर और 90.8 अरब डॉलर थी। ट्रेडिंग के दौरान अमेजन के स्टॉक्स में लगभग 2.5 फीसदी के तेजी के चलते उनकी वेल्थ 2.5 अरब डॉलर तक बढ़कर 92.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई। हालांकि अनुमान के विपरीत अमेजन के नतीजे आने से मार्केट बंद होने तक यह बढ़त गायब हो गई।

सबसे ज्यादा बढ़ी दौलत

बिजोस ऐसे अरबपति हैं, जिनकी दौलत बीते एक साल के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है। साल भर में उनकी दौलत 23.9 अरब डॉलर (1.55 लाख करोड़ रुपए) बढ़ी है। इस दौरान बिल गेट्स की दौलत में महज 8.33 अरब डॉलर (54 हजार करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो