scriptदुश्मनों को ऐसे नेस्तनाबूत कर देते हैं सेना के जवान, देखें वीडियो | Army Strike One Core Mega Prahar practice in Gokul Bairaj | Patrika News
मथुरा

दुश्मनों को ऐसे नेस्तनाबूत कर देते हैं सेना के जवान, देखें वीडियो

आधुनिक टैंक और हथियारों से लैस होकर जब सेना के जवान ‘मैदान-ए-जंग’ में उतरे तो उनका हौसला और जुनून देखने लायक था। 

मथुराJul 14, 2016 / 04:35 pm

मुकेश कुमार

Mega Prahar practice,

Mega Prahar practice

मथुरा। दुश्मन को धूल चटाने के लिए भारतीय सेना अपने सामने आने वाली बड़ी से बड़ी बाधा को कैसे पार करती है इसकी बानगी गुरुवार को मथुरा में देखने को मिली। यहां यमुना पार गोकुल बैराज के पास सेना की स्ट्राइक वन कोर ने आधुनिक टैंकों के साथ युद्धाभ्यास किया। इसको मेघ प्रहार नाम दिया गया। जिसमें सेना के जवानों ने आधुनिक टैंकों से नदी की तेज धार को चंद मिनटों पार कर दुश्मनों को मारकर विजय हासिल की।

सेना ने दिखाई अपनी ताकत
नदी के पानी में एक साथ तीन टैंकों को तेज गति से उतारा गया। यह नजारा बड़ा ही रोमांचकारी था। सेना के जवानों T90 और BMP2 टैंक को पानी में उतारा तो उनकी ताकत का अंदाजा लगाना नामुमकिन था। सेना के जवानों को सूचना मिली कि नदी के उस पार दुश्मन छिपे हैं। दुश्मनों की संख्या और उसकी ताक़त की रेकी के लिये दो-दो हेलीकॉप्टर से जवानों को नदी के उस पार उतारा गया। इसके बाद वे जवान दुश्मनों की सारी जानकारी अपनी टीम दे देते हैं। इस जानकारी के आधार पर सेना हमला कर देती है। इस दौरान सेना के जवानों ने थल, जल, नभ से दुश्मनों पर वार किया। गोले बरसाए और दुश्मनों को नेस्तनाबूत कर दिया।

देखें वीडियो-


गूंजे ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद’ के नारे

दुश्मनों पर विजय हासिल के बाद सेना के जवानों ने विजय झंडा फहराया। वहीं कुछ जवान टैंकों को हरी झंडी और लाल झंडी से ये इशारा किया कि अब उनको किस तरफ मूव करना है। जब सेना के जवान विजय होकर वापस आते हैं तो उनके साथी जवान हिंदुस्तान जिन्दाबाद और वन कोर के जिन्दाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत करते हैं। कई घंटों तक चली ये रिहर्सल एक युद्ध जैसी लग रही थी। सेना के जवानों की ताकत और हौसला साफ दिखाई दे रहा था।

देखें वीडियो-




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो