scriptमुख्य न्यायाधीश ने बांके बिहारी के किए दर्शन | Chief Justice Dilip B. Bhosale worship at Banke Bihari temple in Vrindavan | Patrika News

मुख्य न्यायाधीश ने बांके बिहारी के किए दर्शन

locationमथुराPublished: Dec 03, 2016 05:23:00 pm

जिला प्रशासन ने मुख्य न्यायाधीश का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Chief Justice, Dilip B. Bhosale

Chief Justice, Dilip B. Bhosale

मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबा साहेब भोसले शनिवार को मथुरा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किये। मुख्य न्यायाधीश के साथ उनके परिवार के साथ सदस्य भी मौजूद थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक से मीडिया को दूर रखा गया।

मुख्य न्यायाधीश का गर्मजोशी से स्वागत
इससे पहले जब मुख्य न्यायाधीश दिलीप बी भोसले यहां पहुंचे तो सभी अधिकारी अलर्ट होकर उनके स्वागत में जुट गए। जिलाधिकारी नितिन बंसल और एसएसपी मोहित गुप्ता ने आगवानी की। जिला प्रशासन ने मुख्य न्यायाधीश का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक
इस दौरान मुख्य न्यायाधीश दिलीप बी भोसले ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सभी प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक से मीडियाकर्मियों को दूर रखा गया। लगभग एक घंटे चली इस बैठक में जनपद न्यायाधीश, डीएम, एसएसपी समते तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए।
वीडियो-


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो