scriptजब नशे में टल्ली पुलिस के जवान को उठाने के लिए खुद गिरता रहा रिक्शावाला | drunken up police constable in mau | Patrika News

जब नशे में टल्ली पुलिस के जवान को उठाने के लिए खुद गिरता रहा रिक्शावाला

locationमऊPublished: Oct 23, 2016 09:11:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

शराबी सिपाहियों के भरोसे कैसे होगी यूपी की सुरक्षा

police

police

मऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस क्राइम कन्ट्रोल तो नही कर पा रही हैं। जिस गम के कारण अब नशे में टल्ली रहने की आदत को जरुर डाल लिया हैं। आए दिन शराबी सिपाही, दरोगा सहित वरिष्ठ पुलिसकर्मी दारु के नशे में धुत पाये जाते हैं। इसी क्रम में अरुण कुमार सिहं नाम का दिवान बुरी तरह से नशे में धुत मिला। जिसकों देखने के लिए लोगों की भीङ इकठ्ठा हो गयी। सभी यही बस कह रहे थे कि अब तो नशे में टल्ली हैं अपनी यूपी पुलिस।


देखें वीडियो….

आपको बताते चलें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिहं जिले के सरायलखंशी थाने में दीवान पद पे कार्य़रत हैं। दारु पीने की वजह से एसपी शिव हरी मिणा द्वारा फटकार लगाई गयी थी, जिसके बाद वह गम में इस कदर दारु पिया कि उसे अपने आप का जरा भी होश हवास नही रहा 


देखें वीडियो….

फिलहाल नशे का सुरुर इतना दीवान जी पर सवार हैं की वह ठीक से बोल भी नही पा रहे हैं। एसपी ने इसी करतूत के चलते दिवान जी को सस्पेंड कर दिया हैं, जिसके बाद वह छुट्टी पर जाने को तैंयार था। रिक्शा चालक ने महोदय को रेलवे स्टेशन के मैदान पर पहुंचाया तो दीवान जी को याद आया कि उन्हे तो रोडवेज पहुच कर बस पकङनी हैं। फिलहाल दिवान जी से अपने रिक्शा का किराया प्राप्त कर रिक्शा चालक खुश जरुर नजर आया है। खैर नशे में धुत पुलिस कर्मियों को अब आम जनता सहारा देने लगी है। जिससे अब ये साफ तौर पर पता चलता हैं कि शराबी सिपाहियों के बल बूते पर क्राइम कन्ट्रोल मुमकिन नहीं नामुमकिन है। वही इस मामले में कोई भी अधिकारी इस मामले में बचने के लिए बोलने को तैयार नहीं है 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो