script इफ्तार पार्टी में सौहार्द और भाईचारे का संगम | iftar partry celebration in mau | Patrika News
मऊ

 इफ्तार पार्टी में सौहार्द और भाईचारे का संगम

हिन्दू मुस्लिम बंधुओं के बीच एकजुटता का नजारा

मऊJun 30, 2016 / 10:19 pm

Ashish Shukla

iftar party

iftar party

मऊ. रमजान महीने में इफ्तार पार्टी का दौंर जनपद में पूरे शबाब पर हैं। इससे हिन्दू मुस्लिम बंधुओं के बीच एकजुटता बढ रही हैं। सामाजिक सौंहार्द की प्रगाढता का प्रतीक इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों संग अन्य भाई तरह तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।

जिलाप्रशासन द्वारा जिले के गृहस्थ प्लाजा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू मुस्लिम बंधुओं संग जिलाधिकारी वैंभव श्रीवास्त और एसपी शिव हरी मीणा ने इफ्तार पार्टी किया। इस दौंरान रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए आयोजित इस इफ्तार पार्टी में हिन्दू मुस्लिम समुदायों के लोग एक साथ बैंठकर गंगा जमुनी तहजीब को और मजबूत किया। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के सम्मानित लोगों के साथ इफ्तार पार्टी किया गया हैं। वही एसपी ने कहा कि इस पार्टी का मकसद यह रहा कि जनपद में अमन शान्ति कायम रहे। साथ ही लोगों में सौंहार्द और भाइचारे का भाव बढे।

देखें वीडियो…
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो