scriptपहले पति को पिलाई शराब, फिर घर में घुसकर पत्नी संग किया गैंगरेप | Gangrape with married woman in Mirzapur | Patrika News

पहले पति को पिलाई शराब, फिर घर में घुसकर पत्नी संग किया गैंगरेप

locationमिर्जापुरPublished: Nov 28, 2016 12:10:00 am

यूपी के मिर्जापुर में घर में घुसकर विवाहिता संग गैंगरेप। दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Gangrape

Gangrape

मिर्जापुर. चुनार इलाके में 22 वर्षीय विवाहिता के साथ घर में घुस कर दो लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।। घटना बीती रात नौ बजे बजे की बतायी जा रही है। आरोप है कि गांव के ही अंजनी यादव और मनीष हरिजन रात में शराब की बोतल के साथ पीड़ित महिला के घर पर पहुंचे और उसके पति को जमकर शराब पिला दी। जब पति शराब के नशे में बेसुध हो गया तो दोनों घर में घुसे और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान सुबह जब पीड़ित महिला ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुचे।



उन्होंने चुनार थाने में दुष्कर्म की तहरीर दे दी। पुलिस ने तत्काल दबिश देते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए मिर्जापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का कहना है कि महिला ने थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के 164 के बयान के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। दुष्कर्म के आरोपी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़ित विवाहिता के मुताबिक दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं, जो ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। पीड़ित का पति भी पत्थल तोड़ने का काम करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो