scriptआतंक का पर्याय बना बाबा रामदेव गिरफ्तार, पांच लाख का था इनाम  | Hardcore Maoist Naxelite Baba Ramdev arrested in Bihar | Patrika News

आतंक का पर्याय बना बाबा रामदेव गिरफ्तार, पांच लाख का था इनाम 

Published: Nov 04, 2015 06:16:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

बिहार और झाड़खंड पुलिस के लिए परेशानी के साथ ही चुनौती बना कुख्यात नक्सली बाबा रामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है।  बाबा रामदेव के आतंक का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसपर पांच लाख रूपए का ईनाम घोषित था। 

बिहार और झाड़खंड पुलिस के लिए परेशानी के साथ ही चुनौती बना कुख्यात नक्सली बाबा रामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबा रामदेव के आतंक का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसपर पांच लाख रूपए का ईनाम घोषित था। 

सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की मदद से पांच लाख के इस इनामी नक्सली को कार्बाईन के साथ बाराचट्टी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आए बाबा रामदेव पर झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 

बाबा रामदेव पर रौशनगंज में पुलिस जीप को विस्फोट कर उड़ाने सहित कई पुलिस मुठभेड़, कई विस्फोट और लेवी मांगने जैसे गंभीर आरोप हैं। यही नहीं बाबा रामदेव पर जीटी रोड के माफियाओं को भी संरक्षण देने के आरोप है। 

पांच लाख के इनामी बाबा रामदेव की गिरफ्तार के साथ ही अब झारंखड और दूसरे थानों में दर्ज नक्सलियों के खिलाफ खोजबीन की जा रही है। 

बाबा रामदेव से पुछताछ के आधार पर वजीरगंज एवं फतेहपुर थाना क्षेत्र में छापामारी करते हुए एरिया कमांडर इन्द्रदेव यादव को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ नक्सली बंदी के दौरान वजीरंगज थाना क्षेत्र में बस में आग लगाने सहित कई नक्सली कांड के मामले दर्ज हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो