scriptहैदराबाद की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लहराया 100 फीट लंबा तिरंगा | 100 feet long tri-colour unfurled at National Police Academy in Hyderabad | Patrika News
विविध भारत

हैदराबाद की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लहराया 100 फीट लंबा तिरंगा

हैदराबाद की सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में सोमवार को 100 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

Oct 24, 2016 / 11:13 pm

कमल राजपूत

100 feet tri colour

100 feet tri colour

हैदराबाद। यहां के सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में सोमवार को 100 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अकादमी की निदेशक अरुणा बहुगुणा ने विशेष रूप से तैयार किए गए सौ फीट लंबे तिरंगे को एक परेड समारोह के दौरान फहराया। खंभे का वजन 109 टन है और यह समुद्र तल से 620.89 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित है। इसे वल्लभ शिखर पर लगाया गया है जो अकादमी की सबसे ऊंची जगह है।

इस झंडे की लंबाई चौड़ाई 20 फीट गुना 30 फीट है। इसे शाम ढले उतारा नहीं जाएगा और यह तेज रोशनी वाली लाइटों से दमकता रहेगा। भारतीय पुलिस सेवा के 109 परिवीक्षाधीन अधिकारियों और भूटान, नेपाल और मालदीव से आए 15 विदेशी पुलिस प्रशिक्षु अधिकारी और संकाय के सदस्यों के परिजन इस अवसर पर तिरंगे को सलामी देने के लिए मौजूद थे।

हैदराबाद में फहराया गया यह झंडा देश का दूसरा सबसे लंबा झंडा है। सबसे लंबा तिरंगा गत दो जून को हुसैन सागर झील के तट पर फहराया गया था। शिवाजी पार्क में फहराया गया यह तिरंगा 72 फीट चौड़ा, 108 फीट लंबा था। इसे 291 फीट की ऊंचाई पर फहराया गया।

Home / Miscellenous India / हैदराबाद की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लहराया 100 फीट लंबा तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो