scriptबिहार: छठ पूजा से लौटते वक्त ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत | 6 women dead after being hit by a train near Rambhadrapur station of darbhanga | Patrika News

बिहार: छठ पूजा से लौटते वक्त ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत

Published: Nov 07, 2016 11:11:00 am

ये महिलाओं छठ पूजा करके अपने घरों को लौट रही थी। तभी ये महिलाओं रामभद्रपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आ गई।

train accident

train accident

दरभंगा। छठ महापर्व के अन्तिम दिन सोमवार को बिहार के दरभंगा में ट्रेन के छपेट में आने से छह महिलाओं की मारे जाने की खबर है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार ये महिलाओं छठ पूजा करके अपने घरों को लौट रही थी। तभी ये महिलाएं रामभद्रपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आ गई।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ट्रेन किशनपुर से रामभद्रपुर स्टेशन की ओर आ रही थी। ट्रेन की गति काफी तेज थी और ये महिलाएं पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई।



घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने रेल्वे ट्रेक पर डेड बॉडी रखकर ट्रेनों का आवागमन बाधित करने का प्रयास किया। भीड़ ने इस दौरान आवागमनइस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो