scriptदिल्ली में पेट्रोल 64.29 रुपए, यहां 24.59 पैसा प्रति लीटर है पेट्रोल | 7 countries with cheapest petrol prices in the world | Patrika News

दिल्ली में पेट्रोल 64.29 रुपए, यहां 24.59 पैसा प्रति लीटर है पेट्रोल

Published: Oct 01, 2016 01:25:00 pm

भारत में तेलों की कीमत आसमान छू रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसे देश भी जहां पानी के भाव में तेल मिलता है, आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वो देश…

Diesel Corporation scam , petrol pump millions of

Diesel Corporation scam , petrol pump millions of tokens put lime

नई दिल्ली। पेट्रोल है तो हम है ऐसा इसिलए क्योंकि अधिकतर गाडिय़ां पेट्रोल से ही चलती हैं। आए दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तेलों के दाम बढ़ते घटते हैं। भारत में तेलों की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसे देश भी जहां पानी के भाव में तेल मिलता है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वो देश…

1. सऊदी अरब
सऊदी अरब दुनिया के अमीर देशों में से एक है। इस अमीर देश में पैट्रोल 16.54 रुपए पर लीटर के भाव पर मिलती है। इतने में तो भारत में मिनरल वॉटर की बोतल भी नहीं आए।

2. कुवैत
कुवैत में तो पेट्रोल की कीमत इतनी कम है जितने में हम एक चिप्स का पैकेट खरीदते हैं। यहां सउदी से भी कम कीमत में तेल उपल्बध है। यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 14 रुपए है।

3. कतर
कतर में पेट्रोल 39 सेंट प्रति लीटर मिलता है जो भारतीय मुद्रा में 24.59 रुपए प्रति लीटर होता है। कतर में तेल की कीमतें फिक्स हैं। इसमें बहुत कम उतार चढ़ाव होते हैं।

4. अल्जीरिया
अल्जीरिया में भी पेट्रोल की कीमत मात्र 19 रुपए प्रति लीटर है। अल्जीरिया में भी पेट्रोल हमारे हिन्दुस्तान के पानी से सस्ता है।

5. वेनेजुएला
इस देश के तो क्या कहने यहां तो तेल इतने कम में मिलता है कि आपके होश उड़ जाएंगे। इतने में तो हमें एक टॉफी भी ना नसीब हो। यहां पेट्रोल का दाम 1.36 पैसा है जो दुनिया में सबसे सस्ता है।

6. ईरान
दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक ईरान में पेट्रोल की कीमत करीब 42 अमेरिकी सेंट यानि करीब 28 रुपए लीटर है। जो बाकि देशों के मुकाबले महंगी है, लेकिन भारत से सस्ती है।

7. तुर्कमेनिस्तान
पेट्रोल की कीमत की बात की जाए और तुर्कमेनिस्तान का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल की कीमत मात्र 19 रुपए प्रति लीटर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो