scriptदिल्ली के चिडिय़ाघर में बर्ड फ्लू ने पसारे पांव, 8 परिंदे मरे | 8 birds died of bird flu in Delhi zoo | Patrika News
विविध भारत

दिल्ली के चिडिय़ाघर में बर्ड फ्लू ने पसारे पांव, 8 परिंदे मरे

जू प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि यहां मौजूद बाकी हजारों पक्षियों के लिए बर्ड फ्लू कितना खतरनाक हो सकता है

Oct 19, 2016 / 11:16 am

अमनप्रीत कौर

Delhi Zoo

Delhi Zoo

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चिडिय़ाघर में बर्ड फ्लू फैल गया है। इसके चलते वहां फिलहाल टूरिस्ट की एंट्री बंद कर दी गई है। सूत्रों का दावा है कि 15 अक्टूबर को चिडिय़ाघर में अचानक 9 पक्षियों की मौत हो गई थी। इसके बाद जू प्रशासन सकते में आ गया।

लोकल स्तर पर जांच करवाने के बाद जू प्रशासन ने सैंपलों को जालंधर स्थित सरकार की डिजीज डायग्नॉस्टिक लैब भेज दिया। सोमवार को वहां से रिपोर्ट आई जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि 9 में से आठ पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक जू प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि यहां मौजूद बाकी हजारों पक्षियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बर्ड फ्लू कितना खतरनाक हो सकता है। पक्षियों की मौतें बीट नंबर 5 और 15 में हुई हैं। बाकी परिंदों को बचाने के लिए आसपास के बाड़ों को खाली कराने की योजना बनाई जा रही है।

गौरतलब है कि यह जानलेवा एच5एन1 वायरस है और यह पक्षियों में होता है। यह आसानी से इंसानों में भी फैल सकता है। इससे फेफड़ों में इन्फेक्शन हो जाता है। इसके शिकार 90 प्रतिशत लोगों की मौत कीी आशंका रहती है।

Home / Miscellenous India / दिल्ली के चिडिय़ाघर में बर्ड फ्लू ने पसारे पांव, 8 परिंदे मरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो