script

राजधानी में 12 क्षेत्रीय भाषायी एकेडमी स्थापित करेगी दिल्ली सरकार

Published: Jul 28, 2017 03:27:00 pm

इन एकेडमी में बंगाली, गुजारती, मराठी, तमिल, तेलगू, मल्यालम, कन्न्ड, उडिया, असामी, गढ़वाली, कुमाउनी व मारवाड़ी समेत 12 भाषाएं पढ़ाई जाएंगी।

manish sisodia

manish sisodia

नई दिल्ली। हिन्दी और संस्कृत के बाद दिल्ली सरकार ने अब घोषणा की है कि वो भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए 12 क्षेत्रीय भाषायी एकेडमी खोलेगी। इन एकेडमी में बंगाली, गुजारती, मराठी, तमिल, तेलगू, मल्यालम, कन्न्ड, उडिया, असामी, गढ़वाली, कुमाउनी व मारवाड़ी समेत 12 भाषाएं पढ़ाई जाएंगी।


संस्कृति विभाग की बैठक में दिया जोर
सूत्रों के मुताबिक उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल ही में पर्यटन मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद राजधानी में इन एकेडमी की स्थापना की इच्छा जाहिर की है। सिसोदिया ने कहा कि देश की राजधानी होने के नाते देश के कौने-कौने से आकर लोग यहां काम करते हैं और रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है इन एकेडमी की स्थापना न केवल देश के विभिन्न हिस्सों की भाषाओं को बढ़ावा देगी, बल्कि भिन्न-भिन्न संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा देगी। 
आप ने बजट में की थी घोषणा
सिसोदिया ने कहा कि आप ने अपने वार्षिक बजट में घोषणा की थी कि वह कई एकेडमी स्थापित करेगा। सिसोदिया मंत्रालय का प्रभार लेने के बाद कला और संस्कृति विभाग की समीक्षा कर रहे थे। जिसमें उन्होंने भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने की बात पर जोर दिया। 

ट्रेंडिंग वीडियो