scriptघरेलू हिंसा को लेकर राखी बिरला की भाभी की सुलह | AAP MLA Rakhi Birla's sister-in-law come to terms over domestic violence | Patrika News

घरेलू हिंसा को लेकर राखी बिरला की भाभी की सुलह

Published: Apr 20, 2015 11:23:00 pm

बिरला की भाभी प्रियंका ने रोहिणी पुलिस थाने में अपने पति विक्रम के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी

Rakhi Birla

Rakhi Birla

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राखी बिरला की भाभी का अपने पति के खिलाफ लगाए गए घेरलू हिंसा के आरोपों को लेकर सुलह हो गई है। पुलिस के अनुसार बिरला की भाभी प्रियंका ने दक्षिणी रोहिणी पुलिस थाने में अपने पति विक्रम के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। 

प्रियंका ने विक्रम द्वारा बेल्ट से पिटाई करने का भी आरोप लगाया था। प्रियंका ने कहा, “मैंने शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि मेैं अब और मारपीट एवं अन्य तरह का प्रताड़ना नहीं सह सकती थी। शरीरिक प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का कई लड़कियों से विवाहेत्तर संबंध हैं और इस संबंध में उसके पास सबूत भी हैं।” 

पुलिस को प्रियंका की मेडिकल जांच कराने के बाद उसके शरीर पर कथित चोट के निशान मिले थे। प्रियंका ने कहा कि अगर आगे इस प्रकार की घटनाएं होती है वह न केवल पुलिस से शिकायत करेगी बल्कि इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेगी। 

इस बीच बिरला ने स्पष्ट किया कि भाई की हरकतों से उनका कुछ लेना देना नहीं है। लेकिन महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा में अगर कोई शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो