scriptदिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पर एसीबी का छापा | Anti Corruption Branch conducts a raid at DCW office | Patrika News

दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पर एसीबी का छापा

Published: Aug 18, 2016 03:14:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

आरोप है कि महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों को ताक पर रखकर कई लोगों को नौकरी पर रखा और उन्हें मोटी सैलरी दी

acb-raid

acb-raid

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा है। छापा महिला आयोग में हुई भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर मारा गया। आरोप है कि महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों को ताक पर रखकर कई लोगों को नौकरी पर रखा और उन्हें मोटी सैलरी दी।

इस तरह की शिकायत महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने की थी। उन्होंने स्वाति मालीवाल पर भर्तियों में भाई भतीजावाद का आरोप लगाया। कुछ समय पहले ही महिला आयोग में आधा दर्जन नियुक्तियां हुई है। दूसकी शिकायत पूर्व मुख्य सचिव उमेश सहगल ने की थी। सूत्रों के मुताबिक एसीबी को प्रारंभिक जांच में इस शिकायत में दम नजर आया लिहाजा कुछ दस्तावेजों की तलाश में ये छापेमारी हुई है।

आपको बता दें कि आयोग की मौजूदा अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी से जुड़ी है जबकि पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह कांग्रेस की नेता है। बरखा सिंह का कहना है,मेरे समय में 40 लोगों का स्टाफ था,आज 85 लोगों का स्टाफ है। सैलरी के नाम पर 1 लाख रुपए तक दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में महिला आयोग के कानूनों का उल्लंघन किया गया है। किसी नियम का पालन नहीं हुआ। सिर्फ अपने लोगों को वहां पर रखा है। डीसीडब्ल्यू का बजट भी मेरे टाइम के मुकाबले कई गुना बढ़ा दिया गया है लेकिन आज तक इन्होंने कोई नई योजना नहीं बनाई है। लोगों के टैक्स के पैसे सही इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं,भर्तियों में गड़बडिय़ां हुई है। इसी की मैंने शिकायत की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो