scriptदिल्ली जा रहा सेना का ट्रक नहर में गिरा, सभी जवान सुरक्षित | army truck fallen in canel near gajiyabaad, no casuality | Patrika News

दिल्ली जा रहा सेना का ट्रक नहर में गिरा, सभी जवान सुरक्षित

Published: Feb 10, 2016 02:48:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

गांव वालों की मदद से सभी जवानों को गंगनहर
से सुरक्षित निकाल लिया गया

army truck

army truck

गाजियाबाद। दिल्ली जा रहा सेना का बस पुल की रेलिंग तोड़कर बुधवार की सुबह मुरादनगर गंगनहर में गिर गया। इसमें सेना के आधा दर्जन से ज्‍यादा जवान सवार थे। सभी को सुरक्षित गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है।

दिल्‍ली जा रहा था ट्रक
बताया जा रहा है कि सेना का ट्रक सुबह मेरठ कैंट स्थित आर्मी वर्कशॉप से दिल्ली जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे गंगनहर पुल पर पहुंचने के बाद अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ गंगनहर में गिर गया।

गांव वालों की मदद से निकाले गए सेना के जवान
ट्रक के गंगनहर में गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। जवानों को बचाने के लिए आसपास के लोगों ने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद सभी जवानों को गंगनहर से सुरक्षित निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची मुरादनगर थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से गंगनहर में गिरे ट्रक को निकालने की कवायद कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो