scriptमुंबई से पकड़े गए IS संदिग्ध ने कराया था 800 लोगों का धर्म परिवर्तनः ATS | Arrested 'ISIS Recruiters' Allegedly Converted 800 To Islam, says ATS | Patrika News

मुंबई से पकड़े गए IS संदिग्ध ने कराया था 800 लोगों का धर्म परिवर्तनः ATS

Published: Jul 24, 2016 03:32:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

रिजवान के पास से मिले कई दस्तावेजों और मैरेज सर्टिफिकेट को सीज कर दिया
गया है, इन दस्तावेजों के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि रिजवान और कुरैशी
ने तकरीबन 800 ईसाई और हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर उन्हें मुस्लिम बना
दिया

ATS (Anti Terrorism Squad)

ATS (Anti Terrorism Squad)

कल्याण। विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) से जुड़े दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आईएस एजेंट रिजवान खान और नवी मुंबई से गिरफ्तार किए गए अर्शीद कुरैशी पर मुंबई सहित देशभर में 800 लोगों का धर्मांतरण करवाने के आरोप है।

रिजवान के पास से मिले कई दस्तावेजों और मैरेज सर्टिफिकेट को सीज कर दिया गया है। इन दस्तावेजों के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि रिजवान और कुरैशी ने तकरीबन 800 ईसाई और हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर उन्हें मुस्लिम बना दिया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पूछताछ के दौरान रिजवान ने कहा कि वह एक मैरेज ब्यूरो चलाता था। रिजवान ने किसी भी तरह के जबरन धार्मिक परिवर्तन में शामिल होने से इनकार किया है।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के अलावा दो अन्य संगठनों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन करवाने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि IRF कई तरह की गतिविधियों को संचालित करता है। स्थिति की देख-रेख कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि यह बहुत नाजुक स्थिति है और प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान किये जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि धर्मांतरण कराने वाले संगठन सीधे तौर पर कॉलेज के स्टूडेंट और जेल में बंद कैदियों को निशाना बनाते हैं। ये उन्हें आर्थिक और कानूनी मदद भी देते हैं।

इनमें से एक संगठन ने धर्मांतरण के इन आरोपों को बकवास करार दिया है। इस संगठन के एक प्रतिनिधि ने बताया कि रिजवान उनके ऑफिस आया करता था लेकिन वह संगठन से किसी भी तरह जुड़ा नहीं था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो