विविध भारत

मुख्यमंत्री केजरीवाल गटर की राजनीति कर पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं : मयंक 

आप पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य मयंक गांधी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वो गटर की राजनीति कर पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं

Oct 02, 2015 / 10:51 am

भूप सिंह

Mayank Gandhi

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। आप पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य मयंक गांधी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वो गटर की राजनीति कर पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आप का जन्म गटर की राजनीति को साफ करने के लिए हुआ था नाकि गटर की राजनीति करने के लिए।” इससे पहले मयंक गांधी ने मार्च के महीने में आप पार्टी से निकाले गए दिग्गज नेता प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव का पक्ष लेते हुए विरोध जताया था।

उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला बोलते हुआ कहा कि पार्टी में सिर्फ एक ही शख्स की बात सुनी जाती है। जो कोई भी उनके खिलाफ बोलना चाहता है उसको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

मयंक गांधी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी में दोगली राजनीति हो रही है। एक तो कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है और दूसरा दिल्ली में चापलूसी का खेल खेला जा रहा है और इसका दूसरे लोग फायदा उठा रहे हैं।

Home / Miscellenous India / मुख्यमंत्री केजरीवाल गटर की राजनीति कर पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं : मयंक 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.