scriptबांग्लादेशी घुसपैठिए ने जीता चुनाव, पता चला तो हुआ बर्खास्त | Bangladesh infiltrator won the election | Patrika News
विविध भारत

बांग्लादेशी घुसपैठिए ने जीता चुनाव, पता चला तो हुआ बर्खास्त

बांग्लादेश के एक नागरिक आब्दुस सत्तार अंसारी ने पश्चिम बंगाल के मालदह जिले के
गाजल थाना क्षेत्र की शाहबाज ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ लिया और जीत भी लिया

Jul 16, 2015 / 11:16 pm

Rakesh Mishra

election

election

कोलकाता। बांग्लादेश के एक नागरिक आब्दुस सत्तार अंसारी ने पश्चिम बंगाल के मालदह जिले के गाजल थाना क्षेत्र की शाहबाज ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ लिया और जीत भी लिया। सत्तार के खिलाफ बांग्लादेशी नागरिकता का आरोप प्रमाणित होने के बाद जिला प्रशासन ने उसकी सदस्यता खारिज कर दी है। वह पिछले पांच माह से जिला संशोधनागार में विचारधीन कैदी के रूप में सजा काट रहा है। पुलिस व प्रशासन सूत्रों के अनुसार इस साल जनवरी महीने में शाहबाजपुर ग्राम के एक तृणमूल कर्मी नूरतेज अली ने पंचायत प्रधान सत्तार को बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए अदालत में मामला दायर किया था। अभियोगकारी के वकील प्रशांत राय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ बहुत सारे प्रमाण मिले हैं। इस आधार पर अदालत ने उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

चुनाव लड़ने से पहले उम्मीदवार स्थानीय प्रशासन के पास भारतीय होने सहित अन्य दस्तावेज जमा करते हैं। उसकी जांच करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही पार्टी उम्मीदवार को टिकट देती है। बंगाल विशेषकर बांग्लादेश सीमा से सटे जिलों में सीमा कागज-कलम पर है। सीमा पार कर आने और जाने वालों पर पाबंदी लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है। यह सत्य है कि बांग्लादेश से यहां बहुत से लोग आए हैं। समय समय पर यह साबित भी होता है।
अधीर रंजन चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

अब तक हम बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन इस घटना से एक बार फिर साबित हो गया कि कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों को शरण दे रही है। इससे पहले माकपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री शैलेन सरकार ने एक बांग्लादेशी को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया था। मालदह कोर्ट ने जब उसे बांग्लादेशी करार दिया तो मंत्री ने कोर्ट में माफी मांग ली। सरकार से हमारी मांग है कि राज्य से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने की व्यवस्था करे।
राहुल सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

कानून सीधा है। वह भारतीय नागरिक नहीं था, लेकिन फर्जी दस्तावेज बना कर खुद को भारतीय नागरिक बता रहा था। कानून ने उसे पकड़ लिया। दूसरे देश के लोगों का हमारी संघीय व्यवस्था में धोखा दे कर प्रवेश करना हमारे लिए खतरनाक है। देश को आगे बढ़ाने के लिए ऎसे तत्वों को खत्म करना बहुत जरूरी है।
कृष्णेन्दु नारायण चौधरी, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

Home / Miscellenous India / बांग्लादेशी घुसपैठिए ने जीता चुनाव, पता चला तो हुआ बर्खास्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो