scriptइस बार धनतेरस पर बैंकों में नहीं मिलेंगे सोने के सिक्के | Bank will not sell gold coins on dhan teras | Patrika News

इस बार धनतेरस पर बैंकों में नहीं मिलेंगे सोने के सिक्के

Published: Oct 23, 2016 02:42:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

ये बांड एक ग्राम सोना से लेकर 500 ग्राम तक के खरीदे जा सकेंगे

gold coins

gold coins

नई दिल्ली। इस बार बैंक धनतेरस पर सोने के सिक्के नहीं देंगे। आप सिर्फ गोल्ड बांड खरीद सकते हैं। इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को निर्देश जारी कर दिया है। गोल्ड बांड सभी बैंकों में 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मिलेंगे। ये बांड एक ग्राम सोना से लेकर 500 ग्राम तक के खरीदे जा सकेंगे। इस बांड के जरिए कोई भी व्यक्ति बैंक से 24 कैरेट सोना खरीद सकता है। इसका मूल्य रोजाना बाजार के आधार पर तय होगा। इसमें व्यक्ति को भौतिक रूप से सोना नहीं मिलेगा, बल्कि बांड पेपर दिया जाएगा। ये बांड सभी बैंकों की किसी भी शाखा, निर्धारित पोस्ट ऑफिस से खरीदे जा सकते हैं।

गोल्ड बांड खरीदते समय उस दिन की कीमत के अनुसार राशि ली जाएगी। आठ साल के लिए बांड होगा। 8 साल बाद उस समय की कीमत के अनुसार रुपये मिलेंगे। साथ ही खरीदे गए सोने में लगी राशि पर 2.5 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज के अनुसार भी लाभ मिलेगा। ये बांड पांच साल पर भी तोड़े जा सकेंगे। इसे कैश, ड्राफ्ट, चेक या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग द्वारा भी खरीदा जा सकेगा। 20 हजार से अधिक की खरीद पर कैश नहीं लिया जाएगा।

इस वर्ष 28 अक्तूबर को धनतेरस पर खरीदारी का योग शाम 6:28 बजे तक है। हालांकि इस बीच सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बारबेला का योग है. इसलिए नौ से 12 बजे तक खरीदारी नहीं करें। धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी व गणेश जी की चांदी की प्रतिमा को इस दिन घर लाना, घर-कार्यालय, व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढ़ाता है। इस दिन सोना, चांदी व धातू के अलावा झाड़ू की खरीदारी अवश्य करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो