scriptबैन के बावजूद बीबीसी ने दिखाई निर्भया डॉक्यूमेंट्री | Despite ban, BBC airs Nirbhaya documentary | Patrika News

बैन के बावजूद बीबीसी ने दिखाई निर्भया डॉक्यूमेंट्री

Published: Mar 05, 2015 04:16:00 pm

बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री दिखाने की घोषणा तब की जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसके विदेशों में प्रसारण पर रोक लगा दी थी

नई दिल्ली/लंदन। भारत में तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए “बीबीसी” ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 की रात चलती बस में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आधारित अपने विवादास्पद वृत्तचित्र का प्रसारण कर दिया है। कहा गया है कि उसने इसमें गहन सरोकार का समावेश किया है। एक घंटे के इस वृत्तचित्र को दुनियाभर में उपलब्ध कराने की नीयत से किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है।

“बीबीसी फोर” चैनल पर दिखाया गया “इंडियाज डॉटर” वृत्तचित्र दुष्कर्म कांड के दोषियों में से एक के जेल में लिए गए साक्षात्कार के कारण विवादों में है। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा था कि वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि वृत्तचित्र का प्रसारण भारत से बाहर भी न किया जाए।

भारतीय सरकार ने बुधवार को बीबीसी को यह सुनिश्चित करने के लिए एक लिखा था कि यह वृत्तचित्र भारत या विदेशों में किसी भी माध्यम के जरिए प्रसारित न होने पाए। “इंडियाज डॉटर” नाम के इस वृत्तचित्र को ब्रिटिश फिल्मकार लेस्ली उडविन ने बनाया है।

यह वृत्तचित्र दुष्कर्म के दोषियों में से एक के साक्षात्कार के कारण विवादों में है। पीडिता को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।यह वृत्तचित्र पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रसारित किया जाना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो