scriptहज यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएगी- नकवी  | better services Will be to pilgrims - Mukhtar Abbas Naqvi | Patrika News

हज यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएगी- नकवी 

Published: Jan 01, 2017 07:55:00 pm

नकवी ने कहा कि हर राज्य में हज हाउस बनाए जाने चाहिए जिसके लिए उनका मंत्रालय हर संभव मदद करने को तैयार है। 

mukhtar abbas naqvi

mukhtar abbas naqvi

मुंबई। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अगली हज यात्रा की तैयारियां इस बार समय से काफी पहले शुरू कर दी है जिससे जायरीनों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पर स्थित हाजी साबू सिद्दीक मुसाफिरखाना रोड पर महाराष्ट्र स्टेट हज कमेटी के पुनर्निर्मित कार्यालय के उद्घाटन के दौरान नकवी ने कहा कि हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैय्या कराना सरकार और अन्य एजेंसियों की जिम्मेदारी है और उनका मंत्रालय इस संबंध में युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। नकवी ने कहा कि हर राज्य में हज हाउस बनाए जाने चाहिए जिसके लिए उनका मंत्रालय हर संभव मदद करने को तैयार है। राज्य सरकारों को इस दिशा में पत्र भी लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का प्रयास है कि पिछली बार की तरह इस बार भी हज यात्रा सरल और सुगम रहे। पहली बार अल्पसंख्यक मंत्रालय ने हज से पहले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का एक दल गत अगस्त में मक्का भेजा था। इस बार भी उच्च अधिकारियों का एक दल हज व्यवस्था की निगरानी और समन्वय के लिए सऊदी अरब जायेगा।

नकवी ने कहा कि हज यात्रा को बेहतर से बेहतर बनाने और यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैय्या कराने के संदर्भ में उन्होंने दिसम्बर में भारत में सऊदी अरब के राजदूत डॉ साउद मुहम्मद अलसाती से भेंट की थी। इस दौरान उन्होंने डॉ अलसाती से अगली हज यात्रा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक और व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछली हज यात्रा में सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो