scriptभारत रत्न कलाम आज होंगे सपुर्द-ए-खाक | Bharat Ratna Kalam's mortal remains reach Rameswaram | Patrika News

भारत रत्न कलाम आज होंगे सपुर्द-ए-खाक

Published: Jul 30, 2015 12:26:00 am

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव देह बुधवार को अपराह्न उनके गृहनगर रामेश्वरम लाई गई

abdul kalam death

abdul kalam death

रामेश्वरम। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव देह बुधवार को अपराह्न उनके गृहनगर रामेश्वरम लाई गई। पार्थिव देह नई दिल्ली से वायुसेना के विमान से मदुरै पहुंचा और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रामनाथपुरम जिले के मंडपम शिविर भेजी गई। केन्द्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर तथा वेंकैया नायडू भी नई दिल्ली से साथ में ही आए। तमिलनाडु के मंत्रियों तथा कलाम के रिश्तेदारों ने मंडपम में पार्थिव देह को संभाला। सेना, वायुसेना तथा नौसेना ने यहां अपराह्न 2.05 बजे गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इसके बाद पार्थिव देह एक सजे वाहन में रामेश्वरम ले जाई गई। हजारों लोग डॉ. कलाम की अंतिम झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर कतारबद्ध खड़े थे। रामेश्वरम में बस स्टेण्ड के पास पार्थिव देह को एक सुसज्जित मंच पर रखा गया ताकि जनता रात आठ बजे तक उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर सके। अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10.30 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार सुबह दस बजे यहां पहुंचने की संभावना है।

इससे पूर्व तमिलनाडु के राज्यपाल के. रोसैया तथा कई अन्य उच्चपदस्थ लोगों ने बुधवार को मदुरै हवाई अड्डे पर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कलाम की पार्थिव देह विशेष विमान से मदुरै हवाईअड्डे पर अपराह्न 12.30 बजे पहुंची। इस अवसर पर हवाईअड्डे पर राज्यपाल रोसैया, मेघालय के राज्यपाल वी.षणमुगनाथन, केन्द्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर, वेंकैया नायडू तथा पोन राधाकृष्णन, मुख्य सचिव के. ज्ञानदेशिकन, महापौर वी.वी. राजन चेलप्पा, कलक्टर एल. सुब्रमण्यम उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो